✕

होम / ब्रैंड स्पीक्स / विधवा महिलाओं की जिंदगी के लिए सुलभ इंटरनेशनल किसी फरिश्ते से कम नहीं

विधवा महिलाओं की जिंदगी के लिए सुलभ इंटरनेशनल किसी फरिश्ते से कम नहीं

सुलभ इंटरनेशनल ने वृंदावन के मां शारदा आश्रम और कृष्णा कुटीर में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

वृंदावनः पिछले कई दशकों से विधवा महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी प्रयास हो रहे हैं, हालांकि उनमें उतनी सफलता अभी तक नहीं मिल रही थी, जितनी अपेक्षित की जा रही थी. लेकिन अब सरकार के द्वारा एनजीओ और कानून की मदद से विगत वर्षों से ऐसे कई सुधार देखने को मिल रहे हैं, जिनकी वजह से अब विधवा महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. इस काम में सरकार की मदद कर रहा है सुलभ इंटरनेशनल जो हजारों विधवाओं के लिए आशा की एक मिसाल बनकर आया है. 

वृक्षारोपण में लिया हिस्सा
विधवा महिलाओं ने विगत 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर सुलभ इंटरनेशनल की तरफ से आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया और 75 अलग-अलग प्रजाति के पौधों का रोपण किया. सुलभ इंटरनेशनल ने वृंदावन के मां शारदा आश्रम और कृष्णा कुटीर में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था. यह पहली बार था जब विधवाओं से पौधारोपण कराया गया. 

2012 से कर है विधवाओं की देखभाल
पद्म भूषण डां बिंदेशवर पाठक के सानिध्य में सुलभ इंटरनेशनल 2012 से वृंदावन और वाराणसी में रह रहीं हजारों विधावओं के जीवन में नई खुशियां लेकर के आ रहे हैं. अब विधवा महिलाओं के साथ एनजीओ दिवाली, होली व अन्य त्योहार भी मनाता है. सालभर एनजीओ के जरिए विधवा महिलाएं भी मुख्यधारा में वापस आ रही हैं, जिसमें पहले उनको शामिल भी नहीं होने दिया जाता था. सुलभ इंटरनेशनल से जुड़े एक पदाधिकारी मदन झा ने बताया कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा विधवा महिलाओं की आबादी भारत में है. 

मिलती है चिकित्सा सुविधा
त्योहारों के अलावा सुलभ इंटरनेशनल इन महिलाओं की चिकित्सा और वोकेशनल ट्रेनिंग भी कराता है. इसके साथ ही इनकी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने भी संस्था ध्यान देती है. वृंदावन की पहचान विधवाओं के शहर के तौर पर भी की जाती है. ज्यादातर महिलाएं पूर्वी भारत से यहां पर रहने को आती है. यह महिलाएं अपने जीवन के अंतिम वर्ष भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होकर के बिताना चाहती हैं. हालांकि जहां पहले इनको नारकीय जीवन बिताने पर मजबूर होना पड़ता था, वहीं अब इनकी दशा में सुलभ जैसी संस्थाएं एक नई दिशा देने का प्रयास कर रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REITs बना निवेशकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प, इन्वेस्टर्स को इससे मिलता है बेहतर रिटर्न

2019 में इनके लॉन्च के बाद, इस क्षेत्र ने काफी विकास किया है और अब ₹1,52,000 करोड़ के एसेट्स का प्रबंधन कर रहा है.

19-February-2025

'BW बिजनेसवर्ल्ड' आयोजित करने जा रहा एक विशेष चर्चा, ‘डिजिटल युग’ में ‘धर्म’ पर होगा मंथन

इस चर्चा में आध्यात्मिक आइकॉन डॉ. दीपक चोपड़ा बताएंगे कि AI के पास हमारी चेतना (consciousness) के रहस्य को समझने की अनदेखी क्षमता है.

03-October-2024

गुड़गांव में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कोहली ने उठाया ऐसा कदम कि हर साल बढ़ेगी आमदनी

विराट कोहली ने 2022 में मुंबई में एक घर किराए पर लिया था जिसका महीने का किराया 2.76 लाख रुपये है. 

08-March-2024

टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया पर उभरते सितारों को मिला बंगाल का मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड

कोलकाता में ट्रेंड्स ने एक अवॉर्ड शो का आयोजन किया. इसमें फिल्म, टेसलीविजन, सोशल मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग सम्मानित हुए.

07-March-2024

PW ने आकांक्षी शिक्षकों को CTET की तैयारी करवाने के लिए लॉन्च किया Teaching Wallah

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 दिसंबर और जनवरी के बीच होगी.

24-November-2022


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago