होम / ऑटोमोबाइल / Yamaha ने खत्म किया इंतजार, भारत में लॉन्च की R3 और MT-03!

Yamaha ने खत्म किया इंतजार, भारत में लॉन्च की R3 और MT-03!

ये दोनों ही मोटरसाइकिलें काफी जबरदस्त हैं और कंपनी की मानें तो इनमें यामाहा का शुद्ध DNA भी मौजूद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (India Yamaha Motor Private Limited) की तरफ से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है, जो यामाहा के भारतीय फैन्स के लिए किसी त्यौहार से कम तो बिलकुल भी नहीं है. हाल ही में यामाहा ने अपनी दो नई बाइकों, R3 और MT-03 को लॉन्च कर दिया है. जहां R3 मुख्य रूप से एक ट्रैक बाइक है, वहीं दूसरी तरफ MT-03 एक स्ट्रीट फाइटर बाइक है. 

क्या है Yamaha का लक्ष्य?
आपको बता दें कि ये दोनों बाइकें भी Yamaha द्वारा उनके जबरदस्त कैंपेन – कॉल ऑफ द ब्लू (Call Of The Blue) के एक हिस्से के रूप में लॉन्च की गई हैं. ये दोनों ही मोटरसाइकिलें काफी जबरदस्त हैं और कंपनी की मानें तो इनमें यामाहा का शुद्ध DNA भी मौजूद है. आपको बता दें कि भारत में यामाहा अपने प्रीमियम बाइक सेगमेंट में वृद्धि करना चाहती है और इन दो बाइकों को भी कंपनी के इसी प्लान के तहत लॉन्च किया गया है. कंपनी ऐसे लोगों की उम्मीदों को पूरा करना चाहती है, जो प्योर मोटरसाइकिलिंग अनुभव चाहते हैं और अपनी बाइकों में रेसिंग का आनंद लेना चाहते हैं. 

दोनों बाइकों में मिलेगा ये इंजन
यामाहा (Yamaha) द्वारा लॉन्च की गई इन दोनों ही बाइकों की बदौलत अब R15 और MT-15 खरीदने वाले नौजवान राइडर्स को भी नए विकल्प मिल पायेंगे. R3 और MT-03 में आपको लिक्विड कूल्ड 321cc का इंजन मिलता है. यह एक 4 स्ट्रोक इंजन है और यह दो सिलिंडर वाला एक इनलाइन इंजन है. इसके साथ ही इस इंजन में आपको DOHC तकनीक और हर सिलिंडर पर 4 वाल्व भी मिलते हैं और यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है. यह इंजन 42PS की पावर और 29.5 न्यूटन मीटर की ताकत जनरेट करता है. 

बाइक के अन्य खास फीचर्स
इसके साथ ही बाइक में लाइटवेट डायमंड फ्रेम मिलता है, अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क, लॉन्ग स्विंगार्म और मोनो-क्रॉस रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. आजकल तकनीक बहुत ही जरूरी है और अगर तकनीकी फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में आपको मल्टी-फंक्शन LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और LED हेडलाइट के साथ-साथ LED टेललाईट, LED इंडिकेटर भी मिलते हैं. इस मौके पर अपने विचार प्रकट करते हुए, यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन एल्शिन चिहाना (Elshin Chihana) ने कहा है कि द कॉल ऑफ ब्लू कैंपेन के आतंरिक पक्ष के रूप में यामाहा अपने प्रीमियम सेगमेंट की रेंज को मजबूत करना चाहती है और इसीलिए हम ऐसे उत्पाद लेकर आये हैं जो नौजवान भारतीय कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं.
 

यह भी पढ़ें: आखिरकार BCCI ने कहा जर्सी नंबर 7 को अलविदा, नौजवान नहीं ले पायेंगे ये नंबर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago