✕

होम / ऑटोमोबाइल / Yamaha ने लॉन्च किया Fascino S स्कूटर, पार्क करने पर खुद बताएगा अपनी जगह

Yamaha ने लॉन्च किया Fascino S स्कूटर, पार्क करने पर खुद बताएगा अपनी जगह

Yamaha ने अपने धांसू स्कूटर Fascino S को ‘आंसर बैक’ नाम की नई खूबी के साथ पेश किया है, जिसके काफी फायदे मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Yamaha मोटर इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपने मशहूर स्कूटर Fascino के नए 'S' वेरिएंट को लॉन्च किया है. ये नया वेरिएंट पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा तगड़े फीचर हैं. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस स्कूटर को ज्यादा एडवांस बनाते हैं. नए Fascino S को कंपनी ने तीन अलग-अलग रंगों में पेश किया है, जिनकी कीमत भी अलग-अलग है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 93,730 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

स्कूटर की पावर और परफॉर्मेंस

Yamaha Fascino S में कंपनी ने 125CC की क्षमता का एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया है, जो 8.04bhp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस स्कूटर में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका कुल वजन 99 किग्रा है. इस स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच और पिछले हिस्से में 10 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है. इसके अलावा फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.

स्कूटर में मिलेगा ये खास फीचर

कंपनी ने बताया कि इस स्कूटर को आंसर बैक (Answer Back) फीचर के साथ पेश किया गया है. ये स्कूटर यूरोपियन डिजाइन, परफॉर्मेंस और इनोवेशन के साथ तैयार किया गया है. कंपनी ने इसे तीन बेहतरीन कलर ऑप्शन में पेश किया है. कंपनी ने इस स्कूटर को मैट रेड, मैट ब्लैक और मैट ब्लू कलर के साथ पेश किया है. इस स्कूटर का हाइलाइट फंक्शन आंसर बैक फीचर है. इस फीचर को यामाहा की मोबाइल एप्लीकेशन ‘Yamaha Scooter Answer Back’ के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं. एप्लीकेशन के जरिए आंसर बैक बटन को प्रेस करते हैं तो इसके जरिए अपने स्कूटर को आसानी से लोकेट किया जा सकता है. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

Yamaha Fascino S स्कूटर को कंपनी ने तीन अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया है. ये स्कूटर मैट रेड, मैट ब्लैक और डार्क मैट ब्लू कलर में बिक्री के उपलब्ध है. जिनकी कीमत इस प्रकार है. 

कलर वेरिएंट                        कीमत (एक्स शोरूम)
मैट रेड और मैट ब्लैक            93,730
डार्क मैट ब्लू                         94,530

नए स्कूटर के लॉन्च के मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन, ईशिन चिहाना ने कहा कि यामाहा में हम लगातार ग्राहकों की ज़रूरतों को प्राथमिकता देते हैं और ऐसे समाधान बनाते हैं जो उनके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाए. नए Fascino S में 'आंसर बैक' फीचर निश्चित रूप से हमारे ग्राहकों को पसंद आएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago