✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार, शानदार फीचर्स से होगी लैस

इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार, शानदार फीचर्स से होगी लैस

Xiaomi ने पिछले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 से पर्दा उठा दिया था. अब कंपनी इस कार को लॉन्च करने जा रही है. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी भी उसी दिन शुरू हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक जायंट (Tech Giant) कंपनी शाओमी (Xiaomi) 28 मार्च को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को चीन में लॉन्च करेगी. इस बात की जानकारी कंपनी के फाउंडर और CEO लेई जून (Lei Jun) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर दी. 28 मार्च को एक लॉन्च इवेंट में इस EV की कीमत की घोषणा की जाएगी. Xiaomi इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी भी उसी दिन शुरू हो जाएगी. पिछले साल नवंबर में इस कार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी.

28 मार्च को लॉन्च होगी कार

शाओमी (Xiaomi) के फाउंडर और CEO लेई जून (Lei Jun) ने एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि तीन साल पहले मैंने घोषणा की थी कि शाओमी EV मार्केट में एंट्री करने जा रहा है. मैं उस विजन पर अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा रहा हूं जिस पर मुझे गहरा विश्वास है. पिछले तीन सालों में मुझे अनगिनत चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन एक बात मेरे दिल में हमेशा बनी रही, वो थी ड्राइविंग फॉरवर्ड बनाए रखने का अटूट संकल्प. यह शाओमी EV के लिए एक पहला महत्वपूर्ण कदम होगा. मैं आप सभी ग्लोबल फैंस को 28 मार्च को 'शाओमी EV लॉन्च' लाइवस्ट्रीम में शामिल होने के लिए इनवाइट कर रहा हूं. 

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए Good News, इस ग्लोबल एजेंसी ने ग्रोथ रेट में की बढ़ोतरी

50 लाख के आस-पास होगी कीमत 

लेई जून (Lei Jun) ने बताया कि इस कार की कीमत 5 लाख युआन (करीब 58 लाख रुपए) से कम होगी. यह पहली बार है, जब कंपनी ने इस कार की हाईएस्ट प्राइस का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि यह दिखने में स्टाइलिश और चलाने में सबसे आसान और स्मार्ट कार होगी. इस ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान की मैन्युफैक्चरिंग बीजिंग ऑटोमोटिव इंडस्ट्री होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BAIC) में की जा रही है, लेकिन इसे MI की ब्रैंडिंग मिलेगी. कार तीन वैरिएंट- SU7, SU7 प्रो और SU7 मैक्स में आएगी. ग्लोबल मार्केट में इसका मुकाबला BMW i4, BYD सील और टेस्ला मॉडल 3 जैसी कारों से होगा. 

शानदार फीचर्स से लैस

इस कार का डिजाइन मैकलेरेंस 750S से प्रेरित है, जिसमें EV सेडान के रियर में स्लिम रैप अराउंड टेल-लाइट्स हैं. इसके साथ हाइटेक फीचर्स और एक्स्टीरियर डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए एक्टिव रियर विंग का ऑप्शन भी है. शाओमी SU7 को दो पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें एक रियर-व्हील-ड्राइव एडिशन और एक डुअल-मोटर सेटअप शामिल हैं. इसके साथ दो बैटरी पैक का ऑप्शन भी होगा. इसके इंटीरियर में भी अनेक मॉडर्न फीचर्स की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago