✕

होम / ऑटोमोबाइल / दिग्गज मोबाइल कंपनी ला रही है अपनी इलेक्ट्रिक कार, मिलेंगी खूबियां हजार

दिग्गज मोबाइल कंपनी ला रही है अपनी इलेक्ट्रिक कार, मिलेंगी खूबियां हजार

स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी चीनी कंपनी शाओमी अब इलेक्ट्रिक कार भी ला रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल फोन बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) अब ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी धाक जमाने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में कंपनी इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है. शाओमी की फर्स्ट इलेक्ट्रिक कार का नाम Xiaomi SU7 (कोडनेम Speed Ultra) रखा गया है. माना जा रहा है कि SU7 की सीधी टक्कर Elon Musk की कंपनी टेस्ला के मॉडल S से होगी. Xiaomi SU7 को अप्रैल में बीजिंग में होने वाले ऑटो शो में लॉन्च किया जा सकता है.

सामने आईं कुछ तस्वीरें
ऑफिशियल लॉन्च से पहले शाओमी ने कार के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन कंपनी के पहली इलेक्ट्रिक कार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi का दावा है कि SU7 दुनिया की सबसे फास्ट EV है और इसकी रेंज 800km की होगी. यानी एक बार चार्ज करने के बाद आप इस गाड़ी से कम से कम 800 किमी का सफर तय कर सकेंगे.

BYD Atto 3 से इंस्पायर्ड
तस्वीरों में SU7 का ड्यूल-टोन डैशबोर्ड भी बेहद शानदार लग रहा है. इस कार में क्लीन फिनिश वाले सेंटर कंसोल के साथ फिजिकल बटन भी देखने को मिलेंगे, जिनसे AC, फैन स्पीड और सस्पेंशन सेटिंग्स मैनेज की जा सकती है. Xiaomi SU7 का डैशबोर्ड अपेक्षाकृत बड़ा है, जो BYD Atto 3 से इंस्पायर्ड नजर आता है. बता दें कि BYD चीन की ही इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी है. BYD ने भारत में भी अपनी इलेक्ट्रिक कार कुछ समय पहले पेश की थी. ये कंपनी Tesla को टक्कर देती है. 

ये रहेगा स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi SU7 55 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मौजूद है. इस कार का स्टीयरिंग वील फ्लैट बॉटम वाला है, जो इंटीरियर को काफी स्पोर्टी लुक देता है. शाओमी की इस सेडान EV में बड़ा पैनोरमिक सनरूफ है. साथ ही रियर पैसेंजर्स के लिए अलग-अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन भी दी गई हैं. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसकी लंबाई 4997mm, चौड़ाई 1963mm और ऊंचाई 1455mm है. जबकि इसका वीलबेस 3000mm का है. SU7 का एंट्री लेवल मॉडल 73.6kWh और टॉप एंड वेरिएंट 101kWh के बैटरी पैक के साथ आएगा. इसकी टॉप स्पीड वैरिएंट के अनुसार 210kmph से 265kmph के बीच रहेगी. कंपनी ने इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago