✕

होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्च हुई दुनिया की पहली CNG बाइक, 300 का माइलेज, कीमत भी है कम!

लॉन्च हुई दुनिया की पहली CNG बाइक, 300 का माइलेज, कीमत भी है कम!

Bajaj Auto ने दुनिया की पहली CNG Motorcycle को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. दुनिया की इस पहली CNG Bike का नाम है, Freedom.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने वो कर दिखाया है जो आज तक दुनिया में किसी ने नहीं किया. बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक Bajaj Freedom को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. इस ऐतिहासिक मोटरसाइकिल के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थें, जिन्होंने इसे गेम चेंजर बताया. आकर्षक लुक और स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.  आइए जानते है कैसी है दुनिया की पहली CNG बाइक...

Freedom 125 CNG में दमदार फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक को कंपनी ने दमदार फीचर्स के साथ तैयार किया है. बाइक में कंफर्ट का ध्यान रखा गया है और सीट सेगमेंट में सबसे लंबी है. इसके अलावा स्टाइलिंग पर फोकस है. इनोवेटिव टेक पैकेजिंग भी दी गई है और तो और रोबूस्ट ट्रैलिस फ्रेम और लिंक्ड मोनोशॉक दिए गए हैं. कंपनी ने बाइक में LED Headlamps दिए हैं, जो मौजूदा समय में काफी पॉपुलर फीचर्स में से एक है. एक्सटिरियर देखेंगे तो डुअल कलर ग्राफिक डिजाइन देखने को मिलता है.

Freedom 125 CNG का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो बाइक में 125 सीसी का इंजन मिलता है. साथ में 2 किलोग्राम का सीएनजी टैंक और 2 लीटर का ही पेट्रोल फ्यूल टैंक दिया गया है. रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये बाइक 330 किमी तक का माइलेज दे सकती है. 8000 RPM पर ये बाइक 9.5 पीएस की मैक्सिमम पावर और 6000 RPM पर 9.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है. 

कंपनी ने इस बाइक में लिंक्ड मोनोशॉक दिया है, जो ज्यादा स्टेबिलिटी देता है. राइडिंग डायनैमिक्स सुधारता है और ज्यादा परफॉर्मेंस का वादा करता है. इसके अलावा कंपनी ने सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा है और सीएनजी के चारों तरफ प्रोटेक्टिव केज दिया गया है. दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 780 एमएम की लंबी सीट दी गई है.

Freedom 125 CNG की कीमत

कंपनी ने इस बाइक को 3 वेरिएंट में पेश किया है. ग्राहकों को यहां Freedom 125 NG04 Disc LED, Freedom 125 NG04 Drum LED, Freedom 125 NG04 Drum जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे. बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत 95000 रुपए है. मिड वेरिएंट की कीमत 1.05 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपए है. 
बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और चरणबद्ध तरीके से ये बाइक देश के अलग-अलग शहरों में उपलब्ध होगी. बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात जैसे शहरों में Freedom 125 NG04 Disc LED की डिलिवरी शुरू हो जाएगी लेकिन बाकी दोनों वेरिएंट की डिलिवरी धीरे-धीरे शुरू होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago