✕

होम / ऑटोमोबाइल / अक्टूबर से उम्मीद हाई, लेकिन क्या ऑटो कंपनियों की पूरी हो पाएगी मुराद?

अक्टूबर से उम्मीद हाई, लेकिन क्या ऑटो कंपनियों की पूरी हो पाएगी मुराद?

फेस्टिवल सीजन में बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है. नवरात्रि के 9 दिनों को भी खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि के नौ दिन बेहद शुभ माने जाते हैं और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वाहन खरीदते हैं. इसलिए अक्टूबर का महीना ऑटो कंपनियों के लिए भी बेहद खास है. कंपनियों को उम्मीद है कि पिछले कुछ महीनों की कसर अक्टूबर में पूरी हो जाएगी.  बता दें कि कुछ समय से पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स के साथ-साथ कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड में अपेक्षाकृत सुस्ती देखने को मिली है. 

इसलिए खास है अक्टूबर
एक रिपोर्ट की मानें, तो जुलाई और अगस्त ऑटो कंपनियों के लिए खास अच्छा नहीं गया. सितंबर में गणेश चतुर्थी और ओणम बड़े त्योहारों के बावजूद उम्मीद अनुसार बिक्री नहीं हुई. इसलिए ऑटो कंपनियों के लिए अक्टूबर बेहद खास बन गया है. यदि इस महीने भी उन्हें उम्मीद अनुरूप परिणाम नहीं मिले, तो स्थिति बिगड़ सकती है.  वैसे, कंपनियों को खासतौर पर दशहरा और दिवाली के दौरान गाड़ियों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.  

डिस्काउंट स्कीम भी तैयार
ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑटो कंपनियों ने आकर्षक डिस्काउंट स्कीम भी तैयार कर ली है. कुछ कंपनियां कार और SUV पर विशेष छूट दे रही हैं. ये बात अलग है कि पिछले कुछ समय में अधिकांश कारें महंगी हुई हैं. इसकी वजह कंपनियों की प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोत्तरी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि गाड़ियों की कीमतों में इजाफा, खर्चे और आमदनी के बीच बिगड़ता संतुलन, कुछ प्रमुख कारण हैं जिनकी वजह से लोग कंज्यूमर गुड्स और व्हीकल्स जैसी प्रीमियम कैटेगरी की खरीदारी में पहले वाली दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में यह कहना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है कि ऑटो कंपनियों के लिए अक्टूबर शानदार रहेगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago