✕

होम / ऑटोमोबाइल / बिजली संकट के बावजूद यूपी में पूरे देश के एक चौथाई ई-वाहन, यह है बड़ा कारण

बिजली संकट के बावजूद यूपी में पूरे देश के एक चौथाई ई-वाहन, यह है बड़ा कारण

पूरे देश में जितने ई-वाहन चल रहे हैं, उनकी कुल संख्या की एक-चौथाई हिस्सेदारी यूपी के पास है, बावजूद इसके कि यहां पर गर्मी के मौसम में बिजली की स्थिति काफी खराब हो जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई राज्यों में बिजली का घोर संकट रहने के बावजूद यहां पर ई-वाहन (इलेक्ट्रीकल व्हीकल) की संख्या सबसे ज्यादा है. पूरे देश में जितने ई-वाहन चल रहे हैं, उनकी कुल संख्या की एक-चौथाई हिस्सेदारी यूपी के पास है, बावजूद इसके कि यहां पर गर्मी के मौसम में बिजली की स्थिति काफी खराब हो जाती है. दूसरे नंबर पर दिल्ली और तीसरे पायदान पर कर्नाटक है. पूरे देश में सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 13 लाख ई-वाहन देश की सड़कों पर दौड़ रहे हैं. 

राज्यवार इतने हैं ई-वाहन

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और बिहार में ई-वाहनों की संख्या जोड़ ली जाए, तो यह देश में मौजूद कुल ई-वाहनों की लगभग आधी होती है. वहीं, दक्षिणी राज्यों की बात की जाए, तो केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में वाहनों की संख्या बेहद कम है. उत्तर प्रदेश में 337180 इलेक्ट्रिक वाहन इस वक्त सड़कों पर दौड़ रहे हैं. जबकि पूरे देश में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन दिल्ली की सड़कों पर दौड़ते हैं. दिल्ली में इस वक्त 156393 इलेक्ट्रिक वाहन हैं. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या के लिहाज से तीसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 120000 इलेक्ट्रिक वाहन हैं जबकि पूरे देश में चौथे नंबर पर महाराष्ट्र का नंबर आता है. महाराष्ट्र में इस वक्त 116645 इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर चल रहे हैं. जबकि पांचवे नंबर पर बिहार में 83333 इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं. 

पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की कीमतों ने लोगों को किया मजबूर

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगी आग ने लोगों को ई-वाहन खरीदने के लिए आकर्षित किया है. उत्तरी राज्यों में घोर बिजली संकट के बावजूद गांव व छोटे कस्बों में लोग ई-वाहन खरीद रहे हैं. बैटरी चार्ज करने के बाद लोग इनको आसानी से चला रहे हैं और प्रति किलोमीटर का खर्चा भी काफी कम है. बैटरी को चार्ज करने में भी पेट्रोल-डीजल से काफी कम खर्चा आता है. ऐसे में इन राज्यों में लोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं ताकि महंगाई से निजात पा सकें और रखरखाव का खर्च भी कम हो. यूपी की एक बड़ी आबादी अब आने-जाने के लिए भी ऑटो के बजाए ई-रिक्शा की सवारी करना ज्यादा पसंद कर रही है. वहीं अब गांवों से लेकर के बड़े शहरों में नागरिक यातायात के लिए ई-रिक्शा का प्रयोग बहुत बढ़ गया है. ऐसे में अब सड़कों पर इनकी वजह से जाम भी ज्यादा लगने लगा है. 

देश में खुल रहे हैं चार्जिंग स्टेशन

लंबी दूरी की यात्रा के लिए सरकार चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर कर रही है. मंत्रालय ने 520 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को स्वीकृति दे दी है। जिसमें आठ जुलाई तक 479 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं. इसमें दिल्ली में 94, चंडीगढ़ में 48, राजस्थान में 49, कर्नाटक में 65 चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं. इसी तरह इस योजना के तहत दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग पर 24 चार्जिंग स्टेशन, मुंबई- पुणे पर 17, दिल्ली-जयपुर-आगरा हाईवे पर 71 और जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर 9 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं. देश में सबसे ज्यादा चार्जिंग स्टेशन दिल्ली से लखनऊ के बीच स्थापित किए जाएंगे. 

योजना के तहत यमुना एक्सप्रेस-वे पर 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि आगरा से लखनऊ के बीच में 40 चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं. इसके अलावा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी चार्जिंग स्टेशन लगाने की अनुमति मिली है. अहमदाबाद वडोदरा के बीच में 10, बेंगलुरु और मैसूर एक्सप्रेस वे पर 14, बेंगलुरु से चेन्नई के बीच 30, सूरत से मुंबई के बीच 30 और ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे.

VIDEO: बिना किसी कार्ड के ATM से कैसे निकालें पैसे, जानें पूरा प्रॉसेस

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago