✕

होम / ऑटोमोबाइल / कौन हैं अशोक एलुस्वामी, जिनकी पूरी दुनिया के सामने Elon Musk ने की तारीफ?

कौन हैं अशोक एलुस्वामी, जिनकी पूरी दुनिया के सामने Elon Musk ने की तारीफ?

टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भारतीय मूल के इंजीनियर अशोक एलुस्वामी की जमकर तारीफ की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पूरी दुनिया में भारतीय अपने कौशल लोहा मनवा रहे हैं. दुनिया की कई टॉप कंपनियों के बॉस भारतीय हैं. हम भारतीय जहां भी जाते हैं, अपने हुनर से सबको अपना कायल बना लेते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के चीफ एलन मस्क भी एक भारतीय इंजीनियर के कायल हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इंजीनियर की जमकर तारीफ की है. दरअसल, भारतीय मूल के अशोक एलुस्वामी (Ashok Elluswamy) ने टेस्ला में अपनी जर्नी को सोशल मीडिया पर बयां किया था, जिसके जवाब में मस्क ने उनकी खूब तारीफ की. 

इस टीम के पहले इंजीनियर
भारतीय मूल के इंजीनियर अशोक एलुस्वामी ने टेस्ला की ऑटो पायलट टेक्नोलॉजी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एलुस्वामी टेस्ला की ऑटो पायलट टीम के पहले इंजीनियर थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर अपनी इस यात्रा को पूरी दुनिया के साथ साझा किया. इसमें उन्होंने अपने बॉस एलन मस्क का जिक्र किया. इसके जवाब में मस्क ने अशोक की जमकर प्रशंसा की. उन्‍होंने यहां तक कहा कि अशोक और टीम के बिना टेस्‍ला भी दूसरी कंपनियों की तरह होती. 

ये भी पढ़ें - BW हिंदी ने लगाया था जो अनुमान, Elon Musk के मैसेज से उस पर लगी मुहर!

2014 में की थी शुरुआत
एलुस्वामी ने अपने पोस्ट में 2014 में ऑटो-पायलट प्रोजेक्ट के शुरुआती दिनों को याद किया. अपने इस पोस्ट में उन्होंने सीमित कंप्यूटिंग संसाधनों - सिर्फ 384 KB मेमोरी के साथ कामकाज से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि टीम में मस्क के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के प्रति संदेह था, लेकिन उनकी लगातार प्रेरणा ने टीम को इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रोत्‍साहित किया. इसके जवाब में मस्क ने कहा कि अशोक और हमारी अद्भुत टीम के बिना हम केवल एक और कार कंपनी होते. 

चेन्नई से अशोक का नाता
अशोक एलुस्वामी ने चेन्नई के गिंडी स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में डिग्री प्राप्त की है. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए. उन्होंने अमेरिका की Carnegie Mellon University से रोबोटिक सिस्टम डेवलपमेंट की पढ़ाई की. अशोक 2014 में टेस्ला का हिस्सा बने. इससे पहले उन्होंने WABCO व्हीकल कंट्रोल सिस्टम में दो साल से अधिक समय तक बतौर सॉफ़्टवेयर इंजीनियर काम किया. वह Volkswagen का भी हिस्सा रहे हैं. अशोक कंप्यूटर विज़न और परसेप्शन के साथ-साथ प्लानिंग और कंट्रोल में व्यापक अनुभव रखते हैं. वह अपने परिवार के साथ सैन फ़्रांसिस्को में रह रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago