✕

होम / ऑटोमोबाइल / Bajaj Auto के सीईओ ने क्यों कहा - हमारे पास बैंक लूटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था

Bajaj Auto के सीईओ ने क्यों कहा - हमारे पास बैंक लूटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था

बजाज ऑटो ने ब्रिटिश कंपनी Triumph के साथ मिलकर एक नई बाइक लॉन्च की है. इसी से जुड़े एक सवाल का राजीव बजाज ने अनोखे अंदाज में जवाब दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी जमाने में स्कूटर के लिए फेमस रही बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का पूरा ध्यान अब बाइक पर है. कंपनी ने हाल ही में 400cc सेगमेंट में एंट्री करते हुए Triumph Speed 400cc को लॉन्च किया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.33 लाख है. यह एक ऐसा सेगमेंट है, जिसमें फिलहाल रॉयल एनफील्ड का कब्जा है. इस कंपनी के पास 90 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि रॉयल एनफील्ड के वर्चस्व वाले सेगमेंट बजाज प्रतिस्पर्धा क्यों कर रही है. यही सवाल जब बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) से पूछा गया, तो उन्होंने एक अलग ही अंदाज में इसका जवाब दिया.

सफलता का है विश्वास 
राजीव बजाज के जवाब से पहले बाइक के बारे में जान लेते हैं. बजाज ने ब्रिटिश कंपनी Triumph के साथ मिलकर अपनी इस नई बाइक को बाजार में पेश किया है. Triumph 400cc की कीमत 2.23 लाख रखी गई है, लेकिन ये कीमत पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए है. इसके बाद कंपनी बाइक की कीमत में करीब 10000 रुपए का इजाफा कर सकती है. इस बाइक में एक लिक्विड-कूल्ड, 398cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है. अपनी तरह के इस नए इंजन को TR-सीरीज नाम दिया गया है और यह 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. बजाज और Triumph को विश्वास है कि उनकी ये बाइक लोगों को जरूर पसंद आएगी. 

डाकू का दिया उदाहरण
अब बात करते हैं राजीव बजाज के जवाब की. दरअसल, बजाज ऑटो के सीईओ से यह पूछा गया था कि हीरो और बजाज रॉयल एनफील्ड के वर्चस्व वाले सेगमेंट के लिए प्रतिस्पर्धा क्यों कर रहे हैं? इस पर उन्होंने प्रसिद्ध अमेरिकी डाकू विलियम सटन (William Francis Sutton) का उदाहरण दिया, जिसने चालीस सालों में बैंकों से करीब दो मिलियन डॉलर लूटे थे. अमेरिका में विलियम फ्रांसिस सटन नामक एक फेमस बैंक लुटेरा था. जब उससे पूछा गया कि तुम बैंक क्यों लूटते हो तो उसने कहा था कि पैसा वहीं होता है. राजीव ने इसी को आधार बनाते हुए कहा - अगर रॉयल एनफील्ड वह जगह है जहां पैसा है तो हमारे पास उस बैंक को लूटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. 

Honda का किया जिक्र
राजीव बजाज ने यह भी कहा कि Honda ने दिखाया है कि ग्राहक ही बाजार को आकार देता है और यदि वह 350cc प्लस सेगमेंट में वैल्यू देखता है तो बजाज ऑटो इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने जा रहा है. बता दें कि 350cc सेगमेंट 9-10 फीसदी CAGR से बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा है. हालांकि, बजाज-ट्रायम्फ 2.3 लाख और हीरो-हर्ले डेविडसन की Harley Davidson X440 2.29 लाख की कीमत के साथ रॉयल एनफील्ड की हिस्सेदारी में सेंध लगा सकती हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago