✕

होम / ऑटोमोबाइल / आखिर झंझट वाले पुरानी कारों के बाजार में क्यों उतरी Kia? ये है इसका जवाब

आखिर झंझट वाले पुरानी कारों के बाजार में क्यों उतरी Kia? ये है इसका जवाब

मारुति और महिंद्रा के बाद अब Kia भी पुरानी कारों के बाजार में उतर गई है. कंपनी का दावा है कि वो ग्राहकों को बेस्ट अनुभव प्रदान करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पुरानी कारों के बाजार (Used Car Market) में अब Kia India की भी एंट्री हो गई है. मारुति और महिंद्रा पहले से ही इस कारोबार में है. Kia ने कुछ ही वक्त में भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर पर अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. कंपनी की Sonet और Seltos लोगों की पसंदीदा कारों में शुमार हैं. Sonet ने ही एक तरह से बाकी कंपनियों को कम कीमत में बेहतरीन और अत्याधुनिक फीचर्स से लैस कार बनाने के लिए प्रेरित किया है. सीधे शब्दों में कहें तो Kia का कारोबार भारत में काफी अच्छा चल रहा है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि फिर आखिर कंपनी पुरानी कारों के झंझट वाले बाजार में क्यों उतर रही है?

बेस्ट सर्विस का वादा
पुरानी कारों को Kia सर्टिफाइड करके बेचेगी. कंपनी बिना किसी परेशानी के ऑनरशिप ट्रांसफर और फाइनेंस की सुविधा भी प्रदान करेगी. किआ इंडिया का कहना है कि वह भारत में सेकंड हैंड कारों पर बाकी कंपनियों के मुकाबले सबसे बेहतर वारंटी के साथ, बेस्ट मेंटेनेंस भी उपलब्ध कराएगी. कंपनी Kia CPO (Certified Pre Owned) के नाम से बेचीं जाने वाली पुरानी कारों पर 2 साल और 40,000 किमी तक का वारंटी कवरेज देगी. साथ ही कुछ सर्विस भी फ्री देगी.

ग्राहकों के पास विकल्प कम
Kia India का कहना है कि Kia CPO के साथ, वह प्री-ओन्ड कार बाजार में नई इबारत लिखना चाहती है. मौजदा समय में भारतीय ग्राहकों के पास बहुत विकल्प हैं. किआ ने उन्हें एक और बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है. कंपनी के अनुसार, नई Kia कारों के एक-तिहाई से अधिक ग्राहक रिल्पेसमेंट बायर हैं और हमारा उद्देश्य उन्हें अपने सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार कारोबार के माध्यम से सुविधा प्रदान करना है.  

काफी बढ़ा है बाजार
अब बात करते हैं कि आखिर Kia इस बिजनेस में क्यों आई. दरअसल, भारत में यूज्ड कारों का बड़ा कारोबार है और यह लगातार बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-2022 में यह कारोबार 23 बिलियन डॉलर का है और वर्ष 2026-2027 तक 19.5 प्रतिशत CAGR के साथ दोगुनी रफ़्तार से बढ़ सकता है. इसका सीधा मतलब है कि इस कारोबार से जुड़ी कंपनियों की कमाई में भी इजाफा होगा. सर्टिफाइड कार खरीदने का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में बढ़ा है, क्योंकि लोग पुरानी कार खरीदने के बाद भी नई कार के मालिक की तरह फील करना चाहते हैं. वह अगले कुछ सालों तक निश्चिंत रहना चाहते हैं. 

कितनी बिकीं पुरानी कारें
हालांकि, बाकी देशों के मुकाबले भारत में प्री-ओन्ड कारों का कारोबार कम है, लेकिन इसमें तेजी आ रही है. वित्त वर्ष 2021-2022 में भारत में अनुमानित 4.4 मिलियन पुरानी कारों की बिक्री हुई. जबकि USA, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में 80 मिलियन पुरानी कारों की बिक्री हुई. पिछले पांच सालों के आंकड़े देखें तो भारत में इस कारोबार में तेजी आई है. इसी को ध्यान में रखते हुए मारुति और महिंद्रा के बाद अब Kia भी सेकंड-हैंड कारों के बाजार में उतर आई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago