✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में Volkswagen Tiguan R-Line की एंट्री, Compass और Tucson को देगी टक्कर!

भारत में Volkswagen Tiguan R-Line की एंट्री, Compass और Tucson को देगी टक्कर!

Volkswagen Tiguan R-Line भारत में लॉन्च हो गई है. यह स्पोर्टी लुक, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ Jeep Compass और Hyundai Tucson जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जर्मन कार निर्माता Volkswagen भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर धूम मचाने को तैयार है. कंपनी ने अपनी शानदार और स्पोर्टी SUV Tiguan R-Line को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह कार सीधे तौर पर Jeep Compass, Hyundai Tucson, और Citroen C5 Aircross जैसी प्रीमियम SUVs को टक्कर देगी. अगर आप एक प्रीमियम और स्टाइलिश SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो Tiguan R-Line जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए. तो आइए जानते हैं इसमें आपको क्या खास मिलेगा और इसकी कीमत क्या है?

बुकिंग शुरू, बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर

Volkswagen Tiguan R-Line मॉडल उन कार लवर्स के लिए है जो स्पोर्टी डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस SUV की तलाश में हैं. इसे हाल ही में बंद की गई Volkswagen Tiguan की जगह पेश किया जा रहा है. नई R-Line वर्जन पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम होगी. कंपनी ने इस एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर के डीलरशिप्स से बुक कर सकते हैं. साथ ही, Volkswagen Golf GTI भी इसी दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, लेकिन सिर्फ ऑनलाइन चैनल के जरिए. Tiguan R-Line को भारत में CBU (Completely Built Unit) रूट के तहत इम्पोर्ट किया जाएगा, और इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

फीचर्स की भरमार – प्रीमियम इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

एक्सटीरियर- Tiguan R-Line में स्पोर्टियर फ्रंट और रियर बम्पर्स, एक रियर स्पॉइलर, और R-Line साइड पैनल शामिल हैं, जो इसे एक गतिशील लुक प्रदान करते हैं. फ्रंट और रियर दोनों में फुल-विड्थ होरिजेंटल LED लाइट स्ट्रिप्स और बड़े 19-इंच एलॉय व्हील्स इसकी रोड प्रेजेंस को और बढ़ाते हैं.

- इंटीरिय- इंटीरियर में स्पोर्ट्स सीट्स, 10.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और 12.9-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं. यह सिस्टम Volkswagen के नवीनतम MIB4 सॉफ़्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है, जो ओवर-द-एयर अपडेट्स को सपोर्ट करता है. डैशबोर्ड का डिज़ाइन साफ और आधुनिक है, और केबिन में 30 रंगों के एम्बिएंट लाइटिंग पैकेज के साथ तीन लाइट जोन उपलब्ध हैं, जो एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं.

-इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी: 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, और हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं.

 -सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है.

- उन्नत ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) जैसे लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन मिटिगेशन, और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल भी उपलब्ध हैं. 

इंजन और प्रदर्शन

Tiguan R-Line में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 265 हॉर्सपावर की पावर प्रदान करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन और ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है.

स्पोर्टी लुक और आकर्षक डिजाइन
Tiguan R-Line को MQB Evo प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें कई कॉस्मेटिक अपडेट्स किए गए हैं. SUV को 6 रंगों में पेश किया जाएगा, जिनमें Persimmon Red Metallic और  Cypressino Green Metallic शामिल हैं. डिजाइन हाइलाइट्स में  बड़ा रेडिएटर ग्रिल, 'R' बैजिंग, स्पोर्टियर फ्रंट और रियर बंपर, 19-इंच अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स शामिल हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago