होम / ऑटोमोबाइल / भारतीय ऑटो बाजार में एंट्री के लिए तैयार वियतनाम की VinFast, X पर जारी किया कार का टीजर

भारतीय ऑटो बाजार में एंट्री के लिए तैयार वियतनाम की VinFast, X पर जारी किया कार का टीजर

VinFast भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भाग लेने जा रही है. कंपनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एंट्री से जुड़ा एक टीजर जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी विनफास्ट (VinFast) जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री करने जा रही है. कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) से भारत में एंट्री करने वाली है. दरअसल, कंपनी ने शनिवार यानी 11 जनवरी, 2025 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और एक्स पर एक टीजर जारी करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है. कंपनी के सोशल मीडिया पर जो टीजर शेयर किया है, उसमें 5-सीटर VF7 और 7-सीटर VF9 की झलक देखने को मिल रही है. बता दें राजधानी स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 17 जनवरी से शुरू होगा और  22 जनवरी तक चलेगा. तो चलिए आपको विनफास्ट की इन दोनों कारों के फीचर्स की जानकारी देते हैं. 

कंपनी की भारत में ईवी प्रोडक्शन की योजना

विनफास्ट भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की एक पूरी सीरीज लाने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का इरादा SUV तक ही सीमित नहीं है. कंपनी बैटरी इलेक्ट्रिक SUV के अलावा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए भी डिजाइन पेटेंट कर चुकी है. इसके एक ग्लोबल मॉडल VF e34 को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. हालांकि, नए टीजर में इस मॉडल का संकेत नहीं दिया गया है. फिर भी उम्मीद है कि इसे VF7 और VF9 के साथ शोकेस किया जाएगा.
वहीं, विनफास्ट ने भारत और इंडोनेशिया में प्रोडक्शन प्लांट स्थापित करने की योजना का खुलासा किया है. कंपनी ने कहा कि इन दोनों देशों में ईवी प्रोडक्शन अगले 3 सालों के अंदर शुरू हो जाना चाहिए. विनफास्ट ने कहा है कि वह पहले 5 सालों में 500 मिलियन डॉलर खर्च करने का इरादा रखती है. उसने तमिलनाडु सरकार के साथ एक जॉइंट एग्रीमेंट भी किया है. कंपनी इस कैलेंडर ईयर में ही बैटरी प्लांट और एक मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है. इन्हें तमिलनाडु के थूथुकुडी में स्थापित किया जाएगा. इससे राज्य के लिए 3,500 नौकरियां भी निकलेंगी.

VF7 के फीचर्स, रेंज और कीमत
VF7 एक ऑल-इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV है, जिसमें 75.3 kWh का बैटरी पैक दिया है. कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल-चार्ज पर 450Km की रेंज देती है. वैरिएंट के आधार पर VF7 या तो सिंगल या डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है, जहां पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क बनाता है. डुअल मोटर सेटअप ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के साथ आता है. यह 348 bhp और 500 Nm का टॉर्क बनाता है. दोनों वैरिएंट में बैटरी पैक एक जैसा ही है. सिंगल मोटर सिंगल-चार्ज पर 450Km रेंज और डुअल मोटर 431Km तक रेंज देती है. कार में 15-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया है। यह लेवल-2 ADAS सूट के साथ आती है. VF 7 इलेक्ट्रिक SUV की कीमत भारत में 60-65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है.
 

VF9 के फीचर्स, रेंज और कीमत

उधर, VF9 एक 3-रो वाली इलेक्ट्रिक MPV है, जो 7 लोगों तक बैठने में सक्षम है। इसमें 123 kWh का बैटरी पैक है. यह बेस ECO वैरिएंट के लिए 531Km और PLUS वैरिएंट के लिए 468Km की सिंगल-चार्ज रेंज का दावा करती है, जिसे 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी लिया जा सकता है. SUV में दोनों वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर AWD के साथ एक डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है. यह 402 bhp और 620 Nm का टॉर्क बनाता है. 200Km/h की रफ्तार से चल सकती है. विनफास्ट का दावा है कि यह 6.6 सेकेंड में 0 से 100 Km/h की स्पीड पकड़ सकती है. साथ ही पहली और सेकेंड रो के लिए हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ एडजस्टेबल सीटों से लैस है. इसमें ऑप्शनल लाउंज सीटें हैं, जिन्हें फिट किया जा सकता है और ये वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ एडजस्टेबल भी हैं. कार में 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है. इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS दिया गया है. विनफास्ट VF9 की कीमत 65 लाख रुपये एक्स शोरूम तक हो सकती है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

2 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

11 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

22 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago