✕

होम / ऑटोमोबाइल / Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये

Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये

आपको बता दें कि Hyundai Venue N Line की लॉन्चिंग 6 सितंबर को होनी है. ये कार देखने में बहुत जबर्दस्त होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने Venue N Line का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है. इस कार की बुकिंग विंडो खोल दी गई है. यानी इसे खरीदने की चाहत रखने वाले लोग अब ऑनलाइन या हुंडई सिग्नेचर आउटलेट्स पर जाकर Venue N Line की बुकिंग कर सकते हैं.

बुकिंग अमाउंट
बुकिंग अमाउंट भी कुछ ज्यादा नहीं है. इसके लिए आपको सिर्फ 21,000 रुपये देने होंगे. MD और CEO अनसू किम ने इस मौके पर कहा, i20 N Line मॉडल को पहले ही बहुत मजबूत प्रतिक्रिया मिली है और अब Venue N Line की शुरुआत के साथ, कंपनी फन ड्राइविंग स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) को और ऊंचाई पर ले जाएगी."

कब होगी लॉन्च
आपको बता दें कि Hyundai Venue N Line की लॉन्चिंग 6 सितंबर को होनी है. ये कार देखने में बहुत जबर्दस्त होगी. क्रोम फ्रंट ग्रिल इस कार के लुक को पूरी तरह से स्पोर्टी बना रहा है. पीछे साइड पहले से ही एक स्प्वॉयलर लगा होगा, जिससे ये कार देखने में बिल्कुल हाई क्लास लगती है. इसके अलावा इसमें 16 इंच का डायमंड कट अलॉय व्हील लगाया गया है.

ड्यूल कैमरा मिलेगा
इसके बंपर पर रेड लाइन की डिजाइन है, जिससे इसके लुक में चार चांद लग रहा है. Venue N Line पर पहले से ही रूफ रेल भी लगा हुआ होगा. इसके अलावा इसमें 1.0 कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल इंजन होगा. इसमें आपको 3 ड्राइविंग मोड भी दिए जाएंगे- नॉर्मल, इको और स्पोर्ट. इसके अलावा इस SUV में ड्यूल कैमरा भी दिया जाएगा. 

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 30 सेफ्टी फीचर्स देने का दावा किया है, जिसमें स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल एसिस्ट कंट्रोल, ड्यूल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, सभी टायर में डिस्क ब्रेक, पार्किंग असिस्ट सेंसर और कैमरे के साथ-साथ बहुत कुछ शामिल है.

कितनी हो सकती है कीमत
कीमत का खुलासा तो 6 सितंबर को ही होगा, पर एक्सपर्ट्स के अनुसार Venue N Line की कीमत 13 लाख रुपये के आस-पास होनी चाहिए. 

VIDEO : Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago