✕

होम / ऑटोमोबाइल / नितिन गडकरी ने किससे और क्यों कहा - 'मैं भी आपकी कार अफोर्ड नहीं कर सकता'

नितिन गडकरी ने किससे और क्यों कहा - 'मैं भी आपकी कार अफोर्ड नहीं कर सकता'

नितिन गडकरी ने कहा कि देश में अभी 15.7 लाख रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) हैं और यह बाजार लगातार बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रोड सेफ्टी और इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं. उनका मंत्रालय लगातार इस दिशा में काम कर रहा है. गडकरी यह भी चाहते हैं कि मर्सिडीज जैसी कंपनियां भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाएं, ताकि उनकी कारों की कीमत कुछ नीचे आए और ज्यादा से ज्यादा लोग उन्हें खरीद सकें. जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने शुक्रवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार 'EQS 580 4MATIC EV' को लॉन्च किया. यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे भारत में पुणे स्थित चाकन प्लांट में असेम्बल किया गया है. इस मौके पर नितिन गडकरी ने कंपनी से प्रोडक्शन बढ़ाने की बात कही.

बढ़ रहा EV का बाजार 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मर्सिडीज को भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाना चाहिए. देश में कारों के बनने से उनकी लागत घटेगी, साथ ही यह लोगों के अधिक किफायती और सुलभ बनेंगी. उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का एक बड़ा बाजार है और हर दिन इसका विस्तार होता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने जर्मन कार मेकर से कहा, 'आपकी कारों की लागत तभी घटेगी, जब आप इसका उत्पादन बढ़ाएंगे. हम मिडिल क्लास लोग हैं, यहां तक ​​कि मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता'.

1.55 करोड़ है कीमत
मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार 'EQS 580 4MATIC EV' की कीमत 1.55 करोड़ रुपए है. जाहिर है इसे केवल चुनिंदा वर्ग ही अपना बना पाएगा. इससे पहले, मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार SUV EQC लॉन्च की थी. जो पूरी तरह से इंपोर्ट की गई कार है. जबकि 'EQS 580 4MATIC EV' भारत में असेम्बल की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक कार 857 किमी की शानदार रेंज देती है. साथ ही यह 523 बीएचपी की पॉवर और 856Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. 

ये है गडकरी का सपना
नितिन गडकरी ने कहा कि देश में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बाजार में काफी संभावनाएं मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि देश में एक्सप्रेस हाईवे का नेटवर्क बढ़ रहा है और मर्सिडीज-बेंज इंडिया को यहां इन कारों के लिए एक अच्छा बाजार मिलेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट का साइज इस समय करीब 7.8 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें 3.5 लाख करोड़ का निर्यात शामिल है. उनका सपना इसे 15 लाख करोड़ रुपए की इंडस्ट्री बनाना है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

26 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago