✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ultraviolette ने सबसे हल्की ई-बाइक की लॉन्च, जानें क्या हैं फीचर्स और कितनी है कीमत?

Ultraviolette ने सबसे हल्की ई-बाइक की लॉन्च, जानें क्या हैं फीचर्स और कितनी है कीमत?

Ultraviolette Shockwave कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है. ये एक लाइटवेट एंड्यूरो मोटरसाइकिल है जिसका वजन महज 120 किलोग्राम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप अल्ट्रावॉयलेट ने आज घरेलू बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract के साथ-साथ नई इलेक्ट्रिक बाइक शॉकवेव Ultraviolette Shockwave को भी पेश किया है. डर्ट बाइक के लुक और डिज़ाइन वाली इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये तय की गई है. हालांकि ये कीमत केवल शुरुआती 1,000 बाइक्स की बिक्री पर ही लागू होगा. इसके बाद इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी.

बाइक की ऑफिशियल बुकिंग शुरू

अल्ट्रावॉयलेट ने इस इलेक्ट्रिक बाइक की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है. इस बाइक को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से महज 999 रुपये में बुक किया जा सकता है. ये एक लाइटवेट एंड्यूरो मोटरसाइकिल है जिसका वजन महज 120 किलोग्राम है. इस बाइक को ख़ास तौर पर ऑफरोडिंग कंडिशन के लिहाज से डिज़ाइन किया गया है. जो इसे खराब रास्तों पर भी आसानी से दौड़ने में मदद करता है. बता दें कि, ये अल्ट्रावॉयलेट के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है. इसके पहले कंपनी ने F77 सीरीज पेश की थी, जिसकी कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

कैसी है Ultraviolette Shockwave?

महज 120 किग्रा वजनी इस बाइक का इलेक्ट्रिक मोटर 14.7hp की पावर और 505Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक महज 2.9 सेकंड में ही 0 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके टॉप स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा है. इसके फ्रंट में 19 इंच और पिछले हिस्से में 17 इंच का व्हील दिया गया है. इसमें फ्रंट में 270 मिमी का डिस्क और पिछले हिस्से में 220 मिमी का डिस्क ब्रेक भी मिलता है.

ड्राइविंग रेंज

अल्ट्रावॉयलेट का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक बाइक 165 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है. हालांकि ये ड्राइविंग स्टाइल और रोड कंडिशन पर भी निर्भर करता है. इसके फ्रंट में 37 मिमी का अप-साइड-डाउन (USD) फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है. वहीं पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. 

मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो शॉकवेव में 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ-साथ स्विचेबल ABS भी दिया गया है. इसमें LTE-बेस्ड ई-सिम कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ पेयरिंग के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. इसके अलावा, इस बाइक में 6-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है.
कंपनी ने इस बाइक को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है. जिसमें येलो/ब्लैक और व्हाइ/रेड का कॉम्बिनेशन मिलता है. अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के ही तरह कंपनी इस बाइक की डिलीवरी भी अगले साल की पहली तिमाही में शुरू करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago