✕

होम / ऑटोमोबाइल / केवल दाम ही ऊंचे नहीं हैं, Features के मामले में भी सबसे आगे है TVS X

केवल दाम ही ऊंचे नहीं हैं, Features के मामले में भी सबसे आगे है TVS X

TVS की मानें, तो उसका ये इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 2.6 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर की दुनिया में एक जबरदस्त एंट्री हुई है. TVS मोटर ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर में कई ऐसे फीचर हैं, जो आपको हैरान कर देंगे. उदाहरण के तौर पर कंपनी का दावा है कि TVS X लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर के साथ आने वाला भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. TVS X की बुकिंग शुरू कर दी गई है और डिलीवरी नवंबर के अंत से अलग-अलग फेज में की जाएगी. TVS के इस स्कूटर को Ola के लिए खतरा माना जा रहा है, लेकिन इसकी प्राइज रेंज काफी ज्यादा है, इसलिए सीधे तौर पर ओला से इसका मुकाबला होने की संभावना नहीं है.

अब तक ओला का दबदबा
TVS X की एक्स शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपए रखी है, जो इसे देश का सबसे मंहगा इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है. ये कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, इससे पहले 2020 में TVS ने आईक्यूब को मार्केट में उतारा था. बता दें कि अब तक इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर सेगमेंट में ओला का दबदबा रहा है. स्कूटर में आग लगने की घटनाओं के बावजूद ओला की सेल में वृद्धि कायम है. हालांकि, अब अन्य कंपनियों ने इस मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं. कई कंपनियों ने अपने ई-स्कूटर लॉन्च किए हैं.  

ABS और क्रूज कंट्रोल
TVS का दावा है कि TVS X सिंगल चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल वाला देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. ब्रेकिंग के लिए TVS X के फ्रंट में सिंगल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) वाला 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 195mm के नॉर्मल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें ऑटो होल्ड फंक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं. कंपनी ने इस स्कूटर को बेहद शार्प और स्पोर्टी लुक दिया है, ताकि युवाओं को आकर्षित किया जा सके. TVS X को पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसमें हाई क्वॉलिटी एल्युमिनियम फ्रेम का प्रयोग हुआ है. कंपनी का कहना है कि ये फ्रेम मजबूती और क्वॉलिटी के मामले में इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क स्थापित करेगा. 

140 किलोमीटर की रेंज
TVS X में Ram एयर कूल्ड मोटर लगी है, जो कंपनी के मुताबिक सेगमेंट में पहली बार इस्तेमाल की गई है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 4.4kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है. इसके अलावा ये स्कूटर PMSM इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है जो कि 11kW की पीक पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है. TVS का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगा. कंफर्ट राइडिंग के लिए इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंसन दिया है. इसकी सीट हाइट 770mm है. TVS X के चार्जिंग टाइम की बात करें, तो 3kW के फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी महज 50 मिनट में ही 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.  

मिलता है टिल्टेबल TFT डिस्प्ले
TVS की मानें, तो उसका ये इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 2.6 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. इसमें आपको 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें एक्सटेल्थ, एक्सट्राइड, जोनिक शामिल हैं. TVS X में 10.2 इंच का टिल्टेबल TFT डिस्प्ले है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एंगल में मोडकर सेट कर सकते हैं. इसके अलावा, स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिसकी मदद से आप स्कूटर को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. TVS X में रिवर्स असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और हिल-होल्ड जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. इस स्कूटर की एक और खास बात ये है कि, इसमें रेगुलर स्कूटर जैसे फ्लोरबोर्ड के बजाए फ्रेम दिया गया है. सीट के नीचे 19 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें आप अपने जरूरत का सामान आसानी से रख सके हैं. TVS X स्पिलिट सीट सेट्अप के साथ आता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago