✕

होम / ऑटोमोबाइल / TVS Ronin दो नए कलर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें मोटरसाइकिल की कीमत और फीचर्स

TVS Ronin दो नए कलर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें मोटरसाइकिल की कीमत और फीचर्स

कंपनी ने इस बाइक को नए कलर्स के साथ पेश किया है. साथ में स्लीक डिजाइन और नए फीचर्स को भी ऐड किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दिग्गज टू और थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी TVS Motor ने मार्केट में नई रोनिन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 2025 TVS Ronin को पेश कर दिया है. कंपनी ने मॉडर्न रेट्रो डिजाइन और लुक के साथ इस बाइक को पेश किया है. TVS Ronin के पहली बार लॉन्च से ही ये बाइक मोटरसाइकिल सेगमेंट में काफी पॉपुलर रही है. बाइक में रेट्रो एस्थैटिक तो दिया ही है, साथ में कटिंग एज टेक्नोलॉजी और बेहतरीन राइडिंग का भी सपोर्ट मिलता है. अब कंपनी ने इस बाइक को नए कलर्स के साथ पेश किया है. साथ में स्लीक डिजाइन और नए फीचर्स को भी ऐड किया है.

क्या कुछ नया और खास?

टीवीएस रॉनिन के नए 2025 एडिशन में ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर जैसे दो नए कलर विकल्प शामिल किए गए हैं, जो कि इस मोटरसाइकल को और भी स्टाइलिश बनाते हैं. नई रॉनिन के मिड-वेरिएंट में अब डुअल-चैनल एबीएस भी मिल रहा है. ABS का मतलब है एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, जो कि ब्रेकिंग सिस्टम को और बेहतर बनाता है और सुरक्षा बढ़ाता है. इससे अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक का बैलेंस नहीं बिगड़ता. मान लीजिए कि आप तेज रफ्तार में हैं और अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ती है तो एबीएस की वजह से बाइक के पहिये जाम नहीं होंगे और आप सुरक्षित रूप से रुक पाएंगे.

पावरफुल और ईजी टू राइड बाइक

टीवीएस रॉनिन मोटरसाइकल में 225.9 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो कि 7750 आरपीएम पर 20.4 पीएस की पावर और 3750 आरपीएम पर 19.93 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है. इसमें ग्लाइड थ्रू टेक्नॉलॉजी (GTT) भी है, जिससे कम स्पीड पर बाइक चलाना आसान हो जाता है. ट्रैफिक में या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर यह फीचर काफी मददगार साबित होता है. असिस्ट और स्लिपर क्लच की वजह से गियर बदलना भी आसान है. अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क से बाइक की हैंडलिंग बेहतर होती है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि टीवीएस रॉनिन स्टाइलिश लुक के साथ-साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देती है.

कंपनी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

नई 2025 टीवीएस रॉनिन लॉन्च के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी प्रीमियम बिजनेस हेड विमल सुंबली ने कहा कि टीवीएस रॉनिन ने देश में मॉडर्न-रेट्रो मोटरसाइकलिंग को नया रूप दिया है. यह #Unscripted मोटरसाइकलिंग का सिंबल है, जो राइडर्स को आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ नए रास्ते तलाशने का अधिकार देता है. 2025 एडिशन के साथ हम रॉनिन को नए आकर्षक रंगों और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं के साथ ला रहे हैं. कंपनी का मानना है कि यह बाइक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन करेगी. 2025 TVS RONIN सभी ऑथराइज्ड टीवीएस डीलरशिप पर उपलब्ध है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago