✕

होम / ऑटोमोबाइल / गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री, रिटेल सेल्स 7% बढ़ा, लोगों ने जमकर खरीदे 2W, 3W और कार

गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री, रिटेल सेल्स 7% बढ़ा, लोगों ने जमकर खरीदे 2W, 3W और कार

FADA ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि जनवरी में ऑटो सेल्स का आंकड़ा 7 फीसदी बढ़कर 22,91,621 इकाई हो गई, जो विभिन्न खंडों में मजबूत मांग से प्रेरित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में ऑटोमोबाइल यानी वाहनों की खुदरा बिक्री (Retail Sales) जनवरी में सालाना आधार पर 7% बढ़कर 22,91,621 यूनिट रही है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए कहा कि अलग-अलग सेगमेंट में मजबूत मांग के चलते सेल बढ़ी है. FADA के अनुसार, जनवरी 2024 में टोटल रिटेल सेल्स 21,49,117 यूनिट रही थी, जबकि इस बार जनवरी 2025 में ये 1,42,504 यूनिट ज्यादा रही.

जनवरी में व्हीकल रिटेल सेल्स

•    टोटल व्हीकल रिटेल सेल्स 6.63% बढ़कर 22.9 लाख यूनिट्स पर पहुंची (YoY)
•    पैसेंजर व्हीकल रिटेल सेल्स 15.5% बढ़कर 4.65 लाख यूनिट्स पर पहुंची (YoY)
•    कमर्शियल व्हीकल रिटेल सेल्स 8.22% बढ़कर 99,425 यूनिट्स पर पहुंची (YoY)
•    2 व्हीलर रिटेल सेल्स 4.2% बढ़कर 15.3 लाख यूनिट्स पर पहुंची (YoY)

पैसेंजर व्हीकल की रिटेल सेल जनवरी में सालाना आधार पर 16% बढ़कर 4,65,920 यूनिट पर पहुंच गई. वहीं 2 व्हीलर्स की सेल 15,25,862 यूनिट रही, जो जनवरी 2024 में 14,65,039 यूनिट की तुलना में 4% अधिक है. शहरी क्षेत्रों में सालाना आधार पर बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक रही, जो 4% से बढ़कर 5% हो गई. कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 8% बढ़कर 99,425 यूनिट हो गई. ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर जनवरी में 5% बढ़कर 93,381 इकाई हो गई, जबकि 3 व्हीलर्स की बिक्री पिछले महीने 7% बढ़कर 1,07,033 यूनिट हो गई.

मार्केट रिकवरी का संकेत 

FADA के प्रेसिडेंट CS विग्नेश्वर के अनुसार, 'हरेक कैटगरी, 2 व्हीलर, 3 व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल में पॉजिटिव मोमेंटम यानी सकारात्मक गति देखी गई, जो निरंतर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और स्थिर मार्केट रिकवरी की ओर इशारा करती है. कई डीलरों ने मांग में सुधार का उल्लेख किया, साथ ही पिछले साल की भारी छूट की ओर भी इशारा किया जिससे पुराने मॉडलों को बेचने और रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री के स्तर में सुधार हुआ है, जो लगभग पांच दिन घटकर 50-55 दिन रह गया है जो सप्लाई-डिमांड संतुलन में सुधार का संकेत है.

किन वजहों से बढ़ी सेल?

विग्नेश्वर ने बताया कि डीलरों ने नए मॉडलों की पेशकश, शादी-ब्याह की मांग और बेहतर फाइनेंसिंग को ग्रोथ का बड़ा कारण बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि, ग्रामीण इलाकों में नकदी की चुनौतियों और बाजार की अनिश्चितता के बारे में चिंताएं अब भी बनी हुई हैं.

FADA ने कहा, 2025 की आशाजनक शुरुआत के बाद मोटर वाहन खुदरा क्षेत्र सतर्क आशावाद के साथ फरवरी में प्रवेश कर रहा है. उद्योग निकाय ने कहा कि एक नवीनतम सर्वे में शामिल 46% डीलर को इस महीने ग्रोथ की उम्मीद है, जबकि 43% को लगता है कि बिक्री स्थिर रहेगी और 11% डीलर को गिरावट की आशंका है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago