✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki की इन 3 कारों पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, 30 जून तक उठा सकते हैं इसका लाभ

Maruti Suzuki की इन 3 कारों पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, 30 जून तक उठा सकते हैं इसका लाभ

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाली कारों पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. ये ऑफर सिर्फ जून के महीने के लिए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी 3 कारों पर ग्राहकों को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है. अगर आप भी इस डिस्काउंट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 30 जून से पहले अपनी पसंदीदा मारुति कार बुक कर लें. आपको बता दें, ये ऑफर केवल 30 जून तक के लिए है. तो चलिए आपको डिस्काउंट ऑफर में मिल रही कारों की जानकारी देते हैं?

इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेल में कमी आने की वजह से कंपनी अपनी ग्रैंड विटारा एसयूवी (Grand Vitara SUV), फ्रोंक्स (Fronx) और एक्सएल6 एमपीवी (XL6 MPV) पर डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा मारुति बलेनो, सियाज और इग्निस पर भी ऑफर है. अगर आप मारुति सुजुकी की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये सही समय हो सकता है. 

ग्रैंड विटारा पर मिल रही इतनी छूट
ग्रैंड विटारा पर पहले से 66 हजार रुपये ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, अब कुल 74 हजार रुपये की छूट दी जा रही है. इसके साथ हाइब्रिड वेरिएंट्स पर 3 साल की एक्सटेंडेड वारेंटी (लगभग 38 हजार रुपये) दी जा रही है, यानी आप कुल 1.4 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अल्फा वेरिएंट पर 64 हजार रुपये, Sigma CNG मॉडल पर 34 हजार रुपये की बचत की जा सकती है. आपको बता दें, ग्रैंड विटारा का हाइब्रिड मॉडल 27.97kmpl का माइलेज देता है. वहीं, इसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख से 19.93 लाख रुपये के बीच है.

फ्रोंक्स पर मिलेगा इतना डिस्काउंट
फ्रोंक्स पर पहले से 20 हजार रुपये ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसका वेलोसिटी एडिशन आने के बाद टर्बो मॉडल के बचे हुए स्टॉक पर 77 हजार रुपये की छूट मिल रही है. इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन पर 32,500 रुपये और सीएनजी वेरिंएंट पर 12 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है. मारुति फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत फिलहाल 7.29 लाख से 12.88 लाख रुपये के बीच है.

इसे भी पढ़ें-Paytm Payments Bank उठाने जा रहा ये बड़ा कदम, 20 जुलाई को बंद हो जाएंगे ये अकाउंट

XL6 पर इतना ऑफर
मारुति एक्सएल6 पर 15 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. MPV के पेट्रोल वेरिएंट पर अब कुल 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं. वहीं, इसके CNG वेरिएंट्स पर 25 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.61 लाख से 14.61 लाख रुपये के बीच है. 

डिलरशिप के अनुसार डिस्काउंट में हो सकता है थोड़ा बदलाव
ये डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर निर्भर करते हैं, और इनमें थोड़ा बहुत फर्क देखने को मिल सकता है, इसलिए अपनी नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ऑफर्स का सही अमाउंट पता कर लें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago