✕

होम / ऑटोमोबाइल / आज लॉन्‍च होगी टोयोटा की फ्लेक्‍सी फ्यूल कार, गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी

आज लॉन्‍च होगी टोयोटा की फ्लेक्‍सी फ्यूल कार, गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी

आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस कार को अपने आवास से हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं, जिसके बाद यह कार मार्केट में आने के लिए तैयार हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जापानी कंपनी टोयोटा की फ्लेक्‍सी फ्यूल कार भारत की सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है. आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस कार को अपने आवास से हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं, जिसके बाद यह कार मार्केट में आने के लिए तैयार हो जाएगी. भारत में भले ही यह कार पहली बार आ रही हो,लेकिन इससे पहले अमेरिका,ब्राजील जैसे देशों में इस कार्य का इस्तेमाल पहले से हो रहा है. यह कार अपने डबल फ्यूल के बेहतरीन फीचर के लिए जानी जाती है. यह कार एथेनॉल के साथ-साथ पेट्रोल या डीजल से भी चल सकती है. माना जा रहा है कि भविष्य में इस तरह की कारों के लिए भारत एक बड़ा बाजार बन सकता है. 


क्या होता है फ्लेक्सी फ्यूल
फ्लेक्सी-फ्यूल एक आंतरिक दहन इंधन है जिसे गैसोलीन और मेथनॉल या इथेनॉल के साथ मिलाकर बनाया जाता है, इसमें पेट्रोल की कम मात्रा का इस्तेमाल होता है. हालांकि, यह सभी तरह के इंजन में इस्तेमाल नहीं की जा सकती है. वहीं, फ्लेक्सी फ्यूल इंजन वाली कारें बिना किसी दिक्कत के अपने मानक फ्यूल के अलावा दूसरे ईंधन से भी चल सकती हैं.इससे इस तरह की कारें बहुत तरह की ईंधनों पर चल सकती है. 


कई देशों में पहले से हो रही है इस्तेमाल
टोयोटा की फ्लेक्सी फ्यूल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक में कार पहले से ही कई देशों में इस्तेमाल हो रही है, जिसमें अमेरिका,ब्राजील और कई अन्य देश शामिल हैं भविष्य में इस कार का बड़ा बाजार है. इलेक्ट्रिक के साथ-साथ दूसरे इंधन से चलने वाली इस कार के फीचर भी बड़े दिलचस्प हैं जिस की जानकारी आज उद्घाटन के बाद दी जाएगी.


गडकरी ने किया था उद्घाटन का ऐलान
गौरतलब है कि ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के 62वें वार्षिक सत्र में बोलते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि वह भारत में पहली फ्लेक्सी-फ्यूल कार का अनावरण करेंगे. 


 क्या ग्राहकों को पसंद आ सकती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी
मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है, जबकि डीजल 90 से 95 रुपये प्रति लीटर की दर से आता है. वहीं, इथेनॉल ईंधन की कीमत करीब 60 से 65 रुपये प्रति लीटर पड़ेगी. इस तरह फ्लेक्स फ्यूल के इस्तेमाल से आम आदमी 30 से 35 रुपये प्रति लीटर की बचत कर सकेगा. अगर बड़े पैमाने पर देखें तो इस आंकड़े के आधार पर आप हर महीने 900 से 1000 रुपये तक बचा सकेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

26 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago