✕

होम / ऑटोमोबाइल / ग्लोबल चिप संकट के बीच टोयोटा ने लिया ये बड़ा फैसला, जानिए क्या होगा इसका असर

ग्लोबल चिप संकट के बीच टोयोटा ने लिया ये बड़ा फैसला, जानिए क्या होगा इसका असर

कंपनी ने भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले इसकी घोषणा की है, जिसका असर यहां पर भी पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण, टोयोटा मोटर कॉर्प दुनिया भर में अपने वाहनों के उत्पादन में कटौती करने जा रही है. कंपनी ने भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले इसकी घोषणा की है, जिसका असर यहां पर भी पड़ेगा. ऐसे में टोयोटा की गाड़ी खरीदने वालों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है. 

अक्टूबर में करेगी केवल 8 लाख वाहनों का उत्पादन

कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वो अक्टूबर के महीने में पूरे विश्व में केवल 8 लाख वाहनों का उत्पादन करेगी. यह इसके मासिक औसत उत्पादन से 1 लाख कम है. हालांकि कंपनी ने अपने पूरे साल के वाहन उत्पादन लक्ष्य में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. चिप संकट की वजह से फिलहाल कई कंपनियों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है. 

सेमीकंडक्टर चिप में कमी का पूरी दुनिया में असर

चिप की कमी का पूरी दुनिया में असर देखने को मिल रहा है. मोबाइल से लेकर के हर उस इलेक्ट्रिक या फिर इलेक्ट्रोनिक डिवाइस जिसमें चिप का इस्तेमाल होता है, वहां पर कंपनियां इसको महसूस कर रही हैं और उत्पादन में कटौती कर रही हैं. एक अनुमान है कि चिप संकट अगले साल मार्च तक जा रह सकता है. 

टोयोटा ने पहले कही थी ये बात

जापानी वाहन निर्माता ने पिछले महीने कहा था कि उसने सितंबर से नवंबर तक औसतन प्रति माह लगभग 900,000 वाहनों का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है. वहीं अब अक्टूबर से दिसंबर तक औसतन प्रति माह लगभग 850, 000 वाहनों का उत्पादन करने की उम्मीद करता है.

12 दिनों तक फैक्ट्रियों में नहीं होगा काम

अपनी अक्टूबर उत्पादन योजना के अनुसार, टोयोटा सात घरेलू कारखानों में 10 लाइनों के लिए 12 दिनों तक उत्पादन को निलंबित कर देगी। जापानी वाहन निर्माताओं ने पहले सुझाव दिया था कि चिप की कमी कम हो रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब तक हल किया जाएगा.

VIDEO: Flipkart ने कर दिया कमाल, इतनी कम कीमत में दे रहा iPhone 13; यकीन करना मुश्किल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago