होम / ऑटोमोबाइल / कई कंपनियों का खेल बिगाड़ने आ रही है ये कार, 21 का देगी माइलेज

कई कंपनियों का खेल बिगाड़ने आ रही है ये कार, 21 का देगी माइलेज

देश की सड़कों पर अगले साल की शुरुआत से Toyota की एक नई कार नजर आने लगेगी, जिसका माइलेज दमदार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंच चुकीं कीमतों के चलते ऐसी कारों पर फोकस ज्यादा बढ़ गया है, जो अच्छा माइलेज दें. कंपनियां ग्राहकों की इस इच्छा को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं. इसी कड़ी में Toyota ने अपनी नई कार से पर्दा उठा दिया है. अगले साल की शुरुआत से नई इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) भारत की सड़कों पर नजर आने लगेगी. हालांकि, इसकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है. 

मिलेंगे EV जैसे लाभ
टोयोटा इनोवा के इस नए रूप ने कई कंपनियों की बेचैनी बढ़ा दी है. खूबसूरत लुक और मजबूत इंजन के साथ एक और खास बात है जो इस कार का पलड़ा भारी करती है - इसका माइलेज. Innova Hycross पेट्रोल और स्ट्रांग-हाईब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ आएगी. स्ट्रांग-हाईब्रिड इंजन वाला वैरिएंट ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है. क्योंकि इसमें कुछ काम बैटरी भी करती है. सीधे शब्दों में कहें तो EV न होते भी यह EV जैसे बेनिफिट देगी. 

नहीं आएगा डीजल वैरिएंट 
Hycross पूरी तरह से नया मॉडल है और मोनोकोक कंस्ट्रक्शन पर आने वाली यह पहली इनोवा है. यदि आप डीजल गाड़ियों के शौकीन हैं, तो फिर ये कार आपके लिए नहीं है. कंपनी ने Innova Hycross में डीजल ऑप्शन नहीं रखा है. वैसे भी ज़्यादातर कंपनियां डीजल इंजन से दूरी बना रही हैं और उनका फोकस EV या हायब्रिड कारों पर है. Hycross का स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन है, जो 152hp का पावर और 187 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

इनसे होगा सीधा मुकाबला
स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन वाली Toyota Innova Hycross की सबसे बड़ी खूबी है इसका माइलेज. कंपनी का दावा है कि यह कार 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. यह कार 9.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. सेफ्टी की बात करें, तो इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. वैसे तो कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी प्राइस रेंज 20 से 28 लाख के बीच हो सकती है. इस लिहाज से देखें तो Innova Crysta का सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 और TATA Safari से होगा. हालांकि, यह मारुति की कुछ गाड़ियों की बिक्री को भी प्रभावित कर सकती है. इसे 50 हजार रुपए देकर बुक कराया जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

2 hours ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

2 hours ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

3 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

3 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

19 hours ago