✕

होम / ऑटोमोबाइल / आ रही है Toyata की सबसे सस्ती SUV, कीमत जान दबा लेंगे दांतों तले उंगली

आ रही है Toyata की सबसे सस्ती SUV, कीमत जान दबा लेंगे दांतों तले उंगली

भारत में Toyota अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है. यह कार Maruti Suzuki की Fronx पर आधारित होगी, हालांकि इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव मिल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जापानी कार कंपनी टोयोटा (Toyota) भारत में जल्द अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. यह कार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की फ्रोंक्स (Fronx) पर आधारित होगी. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट और नाम का खुलासा भी कर दिया है. तो आइए आपके साथ हम कार का नाम, उसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं. 

कब होगी लॉन्च और क्या होंगे फीचर्स?
टोयोटा की आगामी एसयूवी का नाम टेजर (Taisor) है और इसे 3 अप्रैल 2024 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. मारुति फ्रोंक्स के मुकाबले टेजर में रीबैज्ड के अलावा कुछ मामूली बदलाव किए जाएंगे. इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ अपडेट्स देखे जा सकते हैं. सुरक्षा के तौर पर इसमें छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ईएसपी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, रियर कैमरा, थ्री पाइंट सीट बेल्‍ट के साथ ही क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, की लैस एंट्री, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, 22.86 सेमी का स्‍मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा एलईडी डे टाइम रनिंग में भी बदलाव हो सकते हैं. नया बंपर और नए डिजाइन का हैंडलेप दिया जा सकता है. नए ऑयल व्हील, टेल लैंप और पिछले हिस्से में नया बंपर भी शामिल किया जा सकता है. 
 
इंजन और पावर में ये बदलाव
फ्रोंक्स में दो इंजन विकल्प (1 लीटर बूस्टर और 1.2 लीटर पेट्रोल) मिलते हैं. टोयोटा की इस एसयूवी में 1.2 टर्बो इंजन दिया जा सकता है, क्योंकि 80 प्रतिशत ग्राहक इसी वैरिएंट को चुनते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टोयोटा लाइन-अप की ये पहली टर्बो-पेट्रोल मोटर हो सकती है. इसके अलावा इसे हाइब्रिड और डीजल वैरिएंट में भी उपलब्ध कराया जा सकता है. जबकि, मारुति फ्रोंक्स में डीजल का विकल्प नहीं मिलता. .

कीमत चुकानी होगी कीमत?
टोयोटा की ओर से अभी इस एसयूवी के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि तीन अप्रैल को अगर इस एसयूवी को भारतीय बाजार में लाया जाता है, तो इसकी संभावित कीमत 7.60 लाख* और रु. 13.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

मारुति और टोयोटा साझेदारी में बिकती हैं ये गाड़ियां

आपको बता दें कि टोयोटा (Toyota) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 2017 में पहली बार साझेदारी की घोषणा की थी. इसके तहत दोनों ही कंपनियां एक-दूसरे की कारों के कुछ मॉडल्स को अपना बैज लगा कर बेचती हैं. इस साझेदारी के तहत टोयोटा वर्तमान में अपने शोरूम से बलेनो (baleno), ब्रेजा (Brezza) और ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) Brezza जैसी कारों को अपना बैज लगाकर नए नाम से बेचती है. जबकि, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) को मारुति अपना बैज लगा कर इनविक्टो (invicto) के नाम से बाजार में बेचती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago