होम / ऑटोमोबाइल / Toyota ने बाजार में उतारी ये हाइब्रिड SUV, मिलेगा धमाकेदार माइलेज

Toyota ने बाजार में उतारी ये हाइब्रिड SUV, मिलेगा धमाकेदार माइलेज

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इनोवा हाईक्रॉस का GX लिमिटेड-एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाइब्रिड कारों के कद्रदानों के लिए Toyota कुछ खास लेकर आई है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर हाइब्रिड SUV इनोवा हाईक्रॉस (Innova Hycross) का एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, जो इस गाड़ी के पेट्रोल GX वैरिएंट पर बेस्ड है. इनोवा हाईक्रॉस GX लिमिटेड-एडिशन की कीमत GX से 40,000 रुपए ज्यादा रखी गई है. कंपनी ने इसमें कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव किए हैं. भारतीय बाजार में इस SUV का मुकाबला मारुति की इनविक्टो से होगा, जो Innova Hycross पर ही आधारित है.

इतनी रखी है कीमत 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा 20 नवंबर यानी आज लॉन्च की गई इनोवा हाईक्रॉस GX लिमिटेड-एडिशन की कीमत 20.07 लाख रुपए से 20.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी है. कंपनी ने इस गाड़ी में कुछ बदलाव किए हैं, जो इसे पहले से बेहतर बनाते हैं. उदाहरण के तौर पर, इसके फ्रंट में ग्रिल एक नया क्रोम गार्निश दिया गया है. फ्रंट और रियर बंपर पर नई फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट्स लगाई गई हैं. हालांकि, प्लैटिनम व्हाइट एक्सटीरियर पेंट शेड के लिए आपको 9500 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे. चूंकि ये SUV लोअर लेवल के GX ट्रिम पर बेस्ड है, इस वजह से इसमें हाई ट्रिम्स में मौजूद बंपर गार्निश और बड़े मेटैलिक अलॉय व्हील की कमी दिखाई देती है.

ये भी पढ़ें - क्या है Cyber Security System, जिसे कार में लगाना हो सकता है अनिवार्य?

ये अपडेट भी मिलेंगे
इस लिमिटेड एडिशन में कुछ दूसरे बड़े अपडेट भी देखने को मिलते हैं. इसके डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स के लिए एक नया सॉफ्ट-टच, चेस्टनट ब्राउन फिनिश मिलता है, जो नियमित GX ट्रिम में ब्लैक प्लास्टिक में दिया गया है. इसके अलावा, विंडो कंट्रोल के चारों ओर एक नया फॉक्स वुड ट्रिम भी है. साथ ही फैब्रिक सीट कवर में नया ड्यूल टोन ब्लैक और ब्राउन फिनिश मिलता है. कंपनी ने GX लिमिटेड-एडिशन को 7-सीटर और 8-सीटर, दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उतारा है. GX लिमिटेड-एडिशन केवल 2.0-लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो CVT गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है. यह इंजन 172hp और 205Nm का टॉर्क पैदा करती है. ये SUV 21.1 kmpl का माइलेज देगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

4 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

52 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 hour ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 hour ago