✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में लॉन्च हुई Toyota Hyryder Festival Limited Edition, जानिए कितनी है कीमत?

भारत में लॉन्च हुई Toyota Hyryder Festival Limited Edition, जानिए कितनी है कीमत?

Toyota ने Hyryder Festival Limited Edition को लॉन्च कर दिया है. इस स्पेशल एडिशन के साथ कंपनी 13 एक्सेसरीज ग्राहकों को बिल्कुल फ्री दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में लोग कोई भी नई चीज खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन का इंतजार करते हैं. फेस्टिव सीजन में मोबाइल से लेकर गाड़ियों तक की जमकर बिक्री होती है. ऐसे में इस दौरान कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करती है. इसी को देखते हुए Toyota ने भी ग्राहकों के लिए Toyota Hyryder Festival Limited Edition को लॉन्च कर दिया है. इस स्पेशल एडिशन के साथ कंपनी 13 एक्सेसरीज भी ग्राहकों को बिल्कुल फ्रीदे रही है. तो चलिए आपको इस कार की कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी देते हैं. 

इतनी होगी कार की कीमत
Toyota Hyryder Festival Limited Edition की एक्स-शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये के बीच होगी. यह टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर का फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है. यह कॉम्पैक्ट एसयूवी के हाई-स्पेक G और V वेरिएंट में उपलब्ध है. बता दें, यह लिमिटेड एडिशन वाली कार ग्राहकों को केवल अक्टूबर तक ही ऑफर की जा रही है. य़े कार भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.

कार के साथ ये एक्सेसरीज मिल रही फ्री
इस स्पेशल एडिशन में 50,817 रुपये की 13 एक्सेसरीज भी बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के दी जा रही है. एक्सटीरियर एक्सेसरीज में मडफ्लैप, स्टेनलेस स्टील इन्सर्ट के साथ डोर वाइजर, फ्रंट बम्पर गार्निश, रियर बम्पर गार्निश, हेडलाइट गार्निश, हुड एम्बलम, बॉडी क्लैडिंग, फेंडर गार्निश, बूट डोर गार्निश, क्रोम डोर हैंडल शामिल हैं. वहीं इटीरियर में सभी मौसम के अनुकूल 3D मैट, लेगरूम लैंप और डैशकैम शामिल हैं. 

Toyota Hyryder G And V वैरिएंट का इंजन
इसका G वैरिएंट वन-बिलो-टॉप वैरिएंट है और V पूरी तरह से लोडेड वैरिएंट है. दोनों वैरिएंट ही माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ आते हैं. इसका G वैरिएंट CNG इंजन ऑप्शन के साथ भी आती है.
 
मिलेंगे ये फीचर्स
1. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर आर्कमिस साउंड सिस्टम, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. 
2. साथ ही हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पैडल शिफ्टर्स (केवल AT के लिए), वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कीलेस एंट्री भी दी गई है.
3. पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), वाहन स्थिरता नियंत्रण (VSC), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे एडवांस फीटर्स दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-फेस्टिव सीजन में इतना सस्ता हो गया JioBook लैपटॉप, फीचर्स भी हैं पावरफुल!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago