✕

होम / ऑटोमोबाइल / Toyota ने अपनी पॉपुलर इनोवा हाईक्रॉस में जोड़ा नया सुरक्षा तकनीक, जानिए इसकी खासियत

Toyota ने अपनी पॉपुलर इनोवा हाईक्रॉस में जोड़ा नया सुरक्षा तकनीक, जानिए इसकी खासियत

Toyota इनोवा हाईक्रॉस में नया AVAS फीचर सुरक्षा को और भी बढ़ाता है, जबकि कार की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एक सेफ और इकोनॉमिकल MPV की तलाश में हैं, तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. दरअसल, टोयोटा (Toyota) ने अपनी पॉपुलर MPV, इनोवा हाईक्रॉस (Innova Hycross), को और भी ज्यादा सुरक्षित बना दिया है. अब इस कार में एक नया सेफ्टी फीचर जुड़ गया है, जिसे एकाउस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (Acoustic Vehicle Alert System - AVAS) कहा जाता है. इस नई तकनीक का लाभ खासतौर पर हाइब्रिड वैरिएंट्स को मिलेगा, और सबसे खास बात यह है कि इस अपडेट के बावजूद टोयोटा ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. तो चलिए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है AVAS फीचर और क्यों है यह जरूरी?

AVAS (Acoustic Vehicle Alert System) एक अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर है, जो वाहन के लो-स्पीड पर चलते समय हल्की आवाज उत्पन्न करता है. इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को वाहन की मौजूदगी के बारे में सूचित करना है. विशेष रूप से EVs (इलेक्ट्रिक वाहन) और हाइब्रिड गाड़ियों में यह फीचर महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ये वाहन सामान्यत: कम शोर करते हैं, जिससे पैदल यात्रियों को इनकी उपस्थिति का पता नहीं चलता है. AVAS की मदद से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.

किन वैरिएंट्स में मिलेगा AVAS फीचर?

टोयोटा ने AVAS फीचर को केवल अपनी हाइब्रिड वैरिएंट्स में जोड़ा है. इन वैरिएंट्स में VX, VX (O), ZX, और ZX (O) शामिल हैं. यदि आप टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का नॉन-हाइब्रिड वैरिएंट चुनते हैं, तो आपको यह फीचर नहीं मिलेगा.

दमदार इंजन और शानदार माइलेज

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होता है. इसकी पावर को eCVT गियरबॉक्स के माध्यम से पहियों तक पहुंचाया जाता है. कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड वैरिएंट का माइलेज 23.24 kmpl तक है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है. इसके अलावा, नॉन-हाइब्रिड वैरिएंट भी उपलब्ध है, जो 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, लेकिन AVAS फीचर इस वैरिएंट में नहीं मिलेगा.

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस खरीदने के फायदे

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस अब और भी ज्यादा सुरक्षित हो गई है, क्योंकि इसमें नया AVAS फीचर जोड़ा गया है. इसके अलावा, यह कार शानदार माइलेज, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, और प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है. इसका शानदार इंटीरियर्स और कंफर्ट लोगों को टोयोटा की भरोसेमंद क्वालिटी की याद दिलाते हैं. यदि आप एक शानदार, सुरक्षित और फ्यूल-एफिशिएंट MPV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है और अब जब इसमें नया AVAS फीचर जुड़ गया है और कीमतें वही हैं, तो यह डील और भी आकर्षक हो गई है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago