होम / ऑटोमोबाइल / Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही Skoda की ये नई SUV, जानें इसमें क्या होगा खास?

Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही Skoda की ये नई SUV, जानें इसमें क्या होगा खास?

स्कोडा (Skoda) सितंबर में अपनी नई स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq) को लॉन्च करने जा रही है. इस कार का मुकाबला सीधे टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारों से होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय बाजार में स्कोडा (Skoda) नई कार लाने की तैयारी कर रही हैं, जो प्रीमियम क्वालिटी की फुल साइज एसयूवी होगी. इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर और जीप मेरेडियन जैसी कारों से होगा. तो आइए आपको इस कार की कीमत और फीचर के बारे में बताते हैं.

ये होगी नई Skoda Kodiaq की कीमत

स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq) कंपनी की पहली फुल साइज SUV रही है, इसने भारतीय बाजार में साल 2017 में एंट्री की थी. कार को साल 2022 में अपडेट किया, फिर ये BS6 फेज 2 इंजन अपग्रेड के साथ आई. अब कंपनी इस कार का सेकेंड जनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है. हाल में नई स्कोडा कोडिएक का टेस्टिंग मॉडल देखा गया है, जो सफेद रंग में था. इस कार को MQB-Evo प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है, जिसके चलते नई जनरेशन की कोडिएक में नया डिजाइन अपडेट देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई स्कोडा कोडिएक 15 सितंबर 2024 को लॉन्च हो सकती है. इस नई एसयूवी की कीमत 45 लाख रुपये से 55 लाख रुपये हो सकती है. 

ऐसा होगा एसयूवी का डिजाइन
इस SUV में हेक्सागोनल ग्रिल, स्कोडा का नया लोगो, रिवाइज बंपर, नया स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, बोनट के LED लाइट स्ट्रिप, 20 इंच के नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. पीछे की तरफ इसमें सी-शेप के टेललैंप दिए जाएंगे. पुराने मॉडल के मुकाबले नई कोडिएक 61mm लंबी होगी और इसका व्हीलबेस 2791mm होगा. कार में एक्स्ट्रा बूट स्पेस के साथ-साथ केबिन स्पेस भी ज्यादा मिलेगा. स्कोडा के मुताबिक नए मॉडल में तीसरी लाइन में बैठने वालों के हेडरूम के लिए 920mm की जगह होगी.

इसे भी पढ़ें-Air india को FSSAI ने भेजा नोटिस, फ्लाइट में एक यात्री के खाने में मिली थी ब्लेड

नई स्कोडा कोडिएक के फीचर्स
नई SUV का इंटीरियर नई स्कोडा सुपर्ब की तर्ज पर बनाया जाएगा. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10 इंच का डिजिटल इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले मिलेगा. इंटीरियर के लिए कस्टमर 4 डिजाइन ऑप्शन में से एक को चुन सकेंगे.

नई स्कोडा कोडिएक का इंजन
ग्लोबल मार्केट में ये कार कई इंजन ऑप्शन्स के साथ आती हैं. एक 1.5 लीटर TSI माइल्ड हाइब्रिड इंजन है, जो 150PS/ 250Nm का आउटपुट देता है. दूसरा 2 लीटर TSI इंजन है, जो 204PS/320Nm का आउटपुट देता है. तीसरा 2 लीटर TDI इंजन है, जो 193PS/400Nm तक का आउटपुट देता है. इसके अलावा 1.5 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन भी है, जो 204PS/ 350 Nm का टॉर्क देता है. इसका हाइब्रिड इंजन 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स और बाकी के इंजन 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है. नया मॉडल ऑल व्हील ड्राइव या फोर व्हील ड्राइव सेटअप और 1984CC सेगमेंट के साथ आ सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

2 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

11 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

22 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago