✕

होम / ऑटोमोबाइल / मोबाइल बनाने वाली इस कंपनी ने लॉन्‍च की नई कार, 1 टाइम चार्ज में जाती है 800 किलोमीटर 

मोबाइल बनाने वाली इस कंपनी ने लॉन्‍च की नई कार, 1 टाइम चार्ज में जाती है 800 किलोमीटर 

कंपनी 2025 तक इसमें और शक्तिशाली बैटरी लाने की तैयारी कर रही है. जो एक बार में चार्ज करने पर 1200 किलोमीटर तक का सफर पूरा कर सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी Xiomi अब कार बाजार में उतर चुकी है. कंपनी ने अपनी ईवी लॉन्‍च कर दी है. लगातार बढ़ते ईवी के बाजार के बीच Xiomi की इस SUV कई खास फीचर से लैस है. इस कार का सबसे बड़ा फीचर ये है कि ये एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक चल सकती है जबकि 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पर जाने में इसे सिर्फ 2.78 सेकेंड का ही समय लेती है. इस कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है. 

क्‍या हैं इस कार के खास फीचर? 
अगर Xiomi SUV 7 Max की स्‍पेसिफिकेशन की बात करें तो 0-100 किलोमीटर जाने में ये 2.78 सेकेंड लेती है. कंपनी की ओर से इसकी जो रेंज को क्‍लेम किया गया है वो 800 किलोमीटर है. इसकी Power 673 PS है, जबकि इसका टॉर्क 838 Nm है. जब इस कार की टॉप स्‍पीड 265 किलोमीटर है. इस कार का मकसद दुनिया के ईवी बाजार में अपने फीचरों से सभी को टक्‍कर देना है. 

क्‍या बोले Xiomi के सीईओ? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Xiomi के सीईओ लेई जून ने कहा कि इस ईवी को ग्राहकों की इच्‍छाओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. उन्‍होंने कहा कि Xiomi का मकसद एक ऐसी कार बनाना है जो पोर्श और टेस्‍ला को टक्‍कर देती हो. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारा मकसद किसी तरह की प्रतिस्‍पर्धा में फंसने का नहीं है. लेकिन ये कार अपने लुक और परफॉर्मेंस के मामले में टेस्‍ला एस को टक्‍कर देने की स्थिति है. उन्‍होंने ये भी कहा कि कारों का निर्माण हो चुका है और इनका निर्माण चीन  के बीजिंग में किया जाएगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस चीनी कार का निर्माण BAIC ग्रुप के स्‍वामित्‍व वाली सुविधाओं में किया जा रहा है. 

कई और फीचर भी हैं इस कार में
Xiomi SUV 7 एक फोर डोर ईवी सेडान कार है, जिसकी लंबाई 4997 mm, चौड़ाई 1963 mm और ऊंचाई 1455 mm तक है. EV का व्‍हीलबेस 3000 mm है. इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में 73.6 kwh की बैटरी लगी है, जबकि टॉप वेरिएंट में101kWh की बैटरी लगी है. इसकी यही बैटरी की पावर एक बार में चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक का सफर पूरा कराती है. कंपनी आने वाले सालों में 2025 तक 150 Kwh क्षमता वाली बैटरी लाने की तैयारी कर रही है जिससे एक बार चार्ज करने में ये कार 1200 किलोमीटर तक चल सकेगी.  

ये भी पढें:  फिर लौटा iPhone हैकिंग का मामला, वाशिंगटन पोस्‍ट की खबर पर सरकार ने दिया जवाब
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

16 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

14 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

16 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 hours ago