✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस ब्रिटिश बाइक की भारत में दोबारा होने जा रही एंट्री, Royal Enfield से होगी टक्कर

इस ब्रिटिश बाइक की भारत में दोबारा होने जा रही एंट्री, Royal Enfield से होगी टक्कर

Mahindra Group की सहायक कंपनी क्लासिक लेजन्ड्स (Classic Legends) भारतीय बाजार में पॉपुलर ब्रिटिश ब्रांड BSA को वापस लाने की तैयारी में है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की सहायक कंपनी क्लासिक लेजन्ड्स (Classic Legends) भारतीय बाजार में पॉपुलर ब्रिटिश ब्रैंड की बीएसए गोल्ड स्टार 650 (BSA Gold Star 650) को वापस लाने जा रही है. कंपनी 15 अगस्त के दिन बीएसए गोल्ड स्टार 650 को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसका एक टीजर भी शेयर किया है. गोल्डस्टार 1950 और 1960 के दशक में भारत में बहुत ज्यादा पॉपुलर थी. तो आइए हम आपको इस बाइक की कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी देते हैं. 

इतनी होगी कीमत
ब्रिटिश ब्रैंड क्लासिक लेजेन्ड्स ने BSA गोल्डस्टार 650 का टीजर भी जारी किया है. इसमें कंपनी ने कहा कि अपने कलेंडर में 15 अगस्त की तारीख को मार्क कर लें, क्लासिक लेजेंड्स कुछ बड़ा, बोल्ड और ऑथेंटिकली ब्रिटिश ब्रैंड लेकर आने वाली है. दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल निर्माता के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो जाइए. आपको बता दें, गोल्डस्टार 650 को शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3 से 4 लाख हो सकती है. 

रेट्रो स्टाइल लुक, 652cc के इंजन से लैस होगी बाइक 
बीएसए गोल्डस्टार 650 एक रेट्रो-स्टाइल वाली मोटरसाइकल है, जिसके भारत में न्यू जेनरेशन मॉडल के मॉडर्न फीचर्स से लैस होने की पूरी संभावना है. कंपनी इसे रेट्रो लुक दे सकती है, जिससे कि यह बाइक लवर्स को आकर्षित कर सके. गोल्डस्टार 650 में 652cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड डीओएचसी 4-वॉल्व इंजन देखने को मिल सकता है, जोकि 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट कर पाएगा. इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है.

मिलेंगे ये खास फीचर्स 
जानकारी के अनुसार BSA गोल्डस्टार 650 में ब्रेक्स के लिए सिंगल 320 mm फ्लोटिंग डिस्क, Brembo ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर, शानदार ग्राफिक्स, LED हेडलैंप और टेल लाइट, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स, डुअल चैनल ABS, फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में 5 स्टेप एडजेस्टेबल ट्विन शॉक अब्जॉर्बर, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ट्रिपर नैविगेशन, USB चार्जिंग पोर्ट, कंफर्टेबल सीट्स समेत कई फीचर्स मिल सकते हैं. इस बाइक का वजन करीब 213 किलोग्राम है. 

इन बाइक्स को मिलेगी टक्कर
BSA गोल्डस्टार 650 का भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेंटल GT 650, इंटरसेप्टर 650, सुपर मीटियोर 650 और शॉटगन 650 जैसे मॉडल से मुकाबला होगा.

इसे भी पढ़ें-Anant-Radhika की शादी का कार्ड लेकर काशी पहुंची नीता अंबानी, मंदिर में दिया इतने करोड़ का दान


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago