✕

होम / ऑटोमोबाइल / ऑटो एक्सपो में ये गाड़ियां हुई लॉन्च, जानिए उनके फीचर्स और बहुत कुछ

ऑटो एक्सपो में ये गाड़ियां हुई लॉन्च, जानिए उनके फीचर्स और बहुत कुछ

एक्स्पो के पहले दिन मारुति-सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को रिवील किया. वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी को लॉन्च किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) के नाम रहा. ऐसा लगा जैसे कार कंपनियों का फोकस भी EVs पर ही है. पहले ही दिन मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर, मर्सिडिज बेंज, किआ और एमजी समेत कई कार कंपनियों की EVs से पर्दा उठा. इस बार मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक विटारा  को देखने के लिए पवेलियन में काफी भीड़ देखने को मिली. लेकिन विटारा का इलेक्ट्रिक वर्जन निराश कर गया. वहीं क्रेटा EV को लॉन्च किया, लेकिन उसकी भी ज्यादा कीमत लुभा नहीं पाई. आइये जानते हैं पहले दिन कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया गया.

मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक विटारा

कॉम्पैक्ट साइज़ में आई इलेक्ट्रिक विटारा ने अपने डिजाइन ने निराश किया. यह कंपनी की ही फ्रोंक्स की याद दिलाता है. कंपनी को इसके डिजाइन पर काम करना चाहिए था. इसका इंटीरियर भी काफी बिजी लगा. स्पेस ओके है, सीटें बहुत ज्यादा आरामदायक नहीं हैं. क्वालिटी के मामले में इलेक्ट्रिक विटारा बहुत निराश करती है. सिंगल चार्ज में यह 500 किमी की दूरी तय करेगी. सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग और लेवल-2 ADAS फीचर दिए गए हैं. कंपनी ने अभी प्राइस की घोषणा नहीं की है.

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

हुंडई मोटर्स इंडिया ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया. इसकी कीमत 17.99 लाख से शुरू होती है, ज्यादा कीमत निराश करती है. लेकिन इसका डिजाइन और केबिन बेहतर है. रेंज ठीक है लेकिन अगर यह 500 किलोमीटर क्रॉस कर जाती तो मुकाबला काफी तगड़ा होता. इसमें स्पेस अच्छा है और सेफ्टी फीचर्स की भरमार है.

इन गाड़ियों से भी उठा पर्दा

मोटर शो के पहले टाटा मोटर्स ने भी हैरियर ईवी का अनावरण किया, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा. इसके साथ ही टाटा ने सियरा और अविन्या को भी शोकेस किया. इन दोनों गाड़ियों ने डिजाइन के मामले में पवेलियन में आये लोगों का ध्यान आकर्षित किया. लेकिन इन दोनों गाड़ियों लो कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

वहीं एक्सपो में Cyberster EV को पेश किया. इस गाड़ी के डिजाइन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. फुल चार्ज में यह 450 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलिवरी अप्रैल महीने से शुरू की जाएगी. ऑटो एक्सपो में Kia EV6 facelift से पर्दा उठा। इसे अपडेट किया गया है. इसमें अब ज्यादा रेंज भी मिलेगी. Kia EV6 facelift में 84 kWh बैटरी पैक मिलेगा. कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि WLTP के अनुसार इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 650 किमी तक की रेंज देगी. इसे 15 मिनट की चार्जिंग में 343 किमी तक की रेंज मिल सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago