✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata की इन कारों को मिला Safer Choice Award, जानिए इनके सेफ्टी फीचर्स में क्या है खास?

Tata की इन कारों को मिला Safer Choice Award, जानिए इनके सेफ्टी फीचर्स में क्या है खास?

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की दो SUV टाटा सफारी और हैरियर को ग्लोबल NCAP ने सेफर चॉइस अवॉर्ड (Safer Choice Award) दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपके लिए उसके सेफ्टी फीचर्स बहुत मायने रखते हैं, तो आपको टाटा मोटर्स (Tata Motors) की टाटा सफारी और हैरियर SUV खरीद सकते हैं. दरअसल, टाटा मोटर्स की टाटा सफारी और हैरियर SUV को ग्लोबल NCAP ने सेफर चॉइस अवॉर्ड दिया है. यह अवॉर्ड सिर्फ उन व्हीकल मैन्युफैक्चरर को मिलता है, जो भारत में बेची जाने वाली कारों के लिए हाइएस्ट लेवल की सेफ्टी परफॉर्मेंस के लिए कमिटेड है. पिछले साल टाटा सफारी और हैरियर ने ग्लोबल NCAP के #SaferCarsForIndia कैंपेन में हाइएस्ट स्कोर के साथ एडल्ट और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग हासिल की थी. तो चलिए आपको इन दोनों कारों के सेफ्टी फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं.

इतनी है दोनों कारों की कीमत
टाटा हैरियर (Tata Harrier) 5 सीटर कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 15.49 लाख और टॉप माडल की कीमत 26.44 लाख रुपये है. इसमें 25 वैरिएंट्स शामिल हैं. वहीं, टाटा सफारी (Tata Safari) 7 सीटर कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 16.19 लाख और टॉप मॉडल की कीमत 27.34 लाख रुपये तक है. इसमें 29 वैरिएंट्स ऑफर किए जाते हैं.

टाटा हैरियर और सफारी का एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन स्कोर
नई टाटा हैरियर और सफारी को एडल्ट यात्रियों की सुरक्षा के लिए 34 में से 33.05 अंक मिले, जिसके परिणामस्वरूप 5-स्टार रेटिंग मिली. टेस्टर्स ने दोनों मॉडलों में ड्राइवर और यात्री के सिर और गर्दन के लिए दी गई सुरक्षा को बेहतर बताया, जबकि ड्राइवर और यात्री की सीने के लिए सुरक्षा को पर्याप्त माना गया. जहां तक बॉडीशेल की बात है, तो रिजल्ट शीट में उल्लेख किया गया है कि दोनों एसयूवी स्थिर रही है और फ्रंट के भार को झेलने में सक्षम हैं.

टाटा हैरियर और सफारी का चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन स्कोर
हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट ने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 49 में से 45 अंक हासिल किए और 5-स्टार रेटिंग हासिल की. ग्लोबल NCAP ने 18 महीने के बच्चे और 3 साल के बच्चे की डमी के साथ एसयूवी का परीक्षण किया. दोनों पीछे की ओर मुंह करके बैठे थे. उन्हें आई-साइज एंकरेज और एक सपोर्ट लेग का उपयोग करके कार में रखा गया था और दोनों ने सामने की दुर्घटना में सिर को जोखिम से बचाने में मदद की. CRS ने साइड इफेक्ट दुर्घटना में पूर्ण सुरक्षा हासिल की. टेस्टर्स ने नोट किया कि एसयूवी की सेकेंड लाइन में एक्सटीरियर पीछे की सीटों में ISOFIX माउंटिंग पॉइंट हैं.

टाटा हैरियर में मिंलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स 
1. इसमें 6 एयरबैग आते हैं, जिनमें ड्राइवर और आगे की पैसेंजर सीट के लिए एयरबैग और दो कर्टेन एयरबैग शामिल हैं. टॉप वेरिएंट में ड्राइवर के घुटने के लिए भी एयरबैग होता है. 
 2. एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), जिसमें आगे की टक्कर की चेतावनी, स्वायत्त आपातकालीन ब्रेकिंग, हाई बीम सहायता, लेन प्रस्थान चेतावनी, लेन परिवर्तन चेतावनी और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर शामिल हैं. 
 3. अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, यह फीचर 2023 संस्करण में शामिल है. 
 4. ब्लैंड व्यू मॉनिटर, इसमें बाहरी रियर व्यू मिरर में लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक दिखता है. 
 5. इंजन इमोबिलाइजर, यह फीचर चाबी के मौजूद होने तक इंजन को चालू होने से रोकता है. 
 6. सेंट्रल लॉकिंग, बिना चाबी के भी सभी दरवाज़े खोले और बंद किए जा सकते हैं. 
 7.  स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, यह फीचर एक निश्चित गति तक पहुंचने पर दरवाजे अपने-आप बंद कर देता है. 
 8. चाइल्ड सेफ्टी लॉक, पीछे की सीट पर बैठने वाले बच्चों को दरवाज़े खोलने से रोकने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल किया जाता है. 

टाटा सफारी के सेफ्टी फीचर्स
1. इसमें डुअल-फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, और साइड चेस्ट एयरबैग भी हैं. 
 2. ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, जिसमें हिल होल्ड कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिज़न वार्निंग, रियर कोलिज़न वार्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, और लेन चेंज अलर्ट जैसे फीचर हैं. 
 3. ब्रेकिंग सिस्टम, इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफ़ोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर हैं. 
 4. चाइल्ड सेफ्टी, जिसमें ISOFIX माउंट जैसे फीचर हैं. 
 5. अन्य फीचर, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर भी हैं. 

इसे भी पढ़ें-भारतीय रेलवे ने शुरू किया मेरी सहेली अभियान, ऐसे होगी महिलाओं की मदद...

अवॉर्ड के लिए कार को ये क्राइटेरिया को करना होता है पूरा
ग्लोबल NCAP ने 2018 में सेफर चॉइस अवॉर्ड लॉन्च किया और अगस्त 2024 में अपने प्रोटोकॉल को अपडेट किया. इस अवॉर्ड को पाने के लिए एक कार मॉडल को कई जरूरी बातों को पूरा करना होता है. इनमें एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग, स्पीड असिस्टेंस सिस्टम मिले और ग्लोबल NCAP के टेस्टिंग क्राइटेरिया में फुल स्कोर हासिल करना, AEB (कार से कार और कमजोर रोड यूजर) प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र नियामक प्रदर्शन आवश्यकताओं को पूरा करना, BSD को एक स्टैंड-अलोन ऑप्शन के तौर में प्रदान करना और ग्लोबल NCAP की प्रदर्शन आवश्यकताओं को पूरा करना शामिल है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago