✕

होम / ऑटोमोबाइल / खरीदना चाहते हैं SUV कार? 2024 में मिलेंगे ये ऑप्शन दमदार!

खरीदना चाहते हैं SUV कार? 2024 में मिलेंगे ये ऑप्शन दमदार!

Hyundai Creta को भारत में बहुत ज्यादा प्यार मिला है और इसीलिए कंपनी अब इस कार का नया वर्जन 2024 में लेकर आ सकती है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

हाईवे पर तेज गति से लंबी दूरी तय करनी हो, जबरदस्त ऑफ रोडिंग करनी हो या फिर पूरे परिवार के साथ घूमने जाना हो, एक SUV कार ये सबकुछ बहुत ही आराम से कर सकती है. पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में सड़कों और परिवहन की स्थिति बेहतर हुई है जिसकी वजह से अब ज्यादातर लोग दमदार SUV कारों की तरफ रुख करने लगे हैं. अगर आप भी एक SUV कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको 2024 में रिलीज हो रही इन तीन कारों पर एक नजर तो जरूर दाल लेनी चाहिए. 

Hyundai Creta का नया वर्जन
वैसे तो SUV कारों को दुनिया भर में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन भारत में SUV कारों के कुछ ऐसे प्रकार भी हैं जिन्हें बाकी दुनिया के मुकाबले यहां काफी ज्यादा प्यार किया जाता है और SUV कारों का ऐसा ही एक प्रकार है सब-कॉम्पैक्ट SUV (Sub-Compact SUV) कारें. सब-कॉम्पैक्ट SUV कारों में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) का नाम बड़े ही अदब से लिया जाता है. Hyundai Creta को भारत में बहुत ज्यादा प्यार मिला है और इसीलिए कंपनी अब इस कार का नया वर्जन 2024 में लेकर आ सकती है. Hyundai Creta के इस नए रूप में आपको 1499 CC का 4 सिलिंडर वाला एक पेट्रोल वर्जन देखने को मिल सकता है और इस कार की कीमत 10.5 लाख से 18.45 लाख रुपयों के बीच हो सकती है. इस कार की टेस्टिंग की कुछ वीडियोज भी हाल ही में सामने आईं थीं. 

Kia Seltos का फेसलिफ्ट वर्जन
सब-कॉम्पैक्ट SUV कारों के क्षेत्र में एक और कार ऐसी है जिसे भारत में बेहिसाब प्यार मिला है. इस कार का संबंध भी उसी देश से है जिस देश से Hyundai का संबंध है. हम जानी-मानी कोरियाई कंपनी किआ (Kia) की बात कर रहे हैं. Kia Seltos एक ऐसी कार है, जिसे भारतीय लोगों द्वारा बेहिसाब प्यार मिला है और अब हाल ही में इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन की एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस विडियो में Kia Seltos बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. 

Tata Curvv भी है टक्कर को तैयार 
इस लिस्ट में आखिरी नाम उस कंपनी की कार का है जिसे अपनी मजबूती और सेफ्टी के लिए जाना जाता है. हम भारतीय कंपनी टाटा की बात कर रहे हैं. जहां हाल ही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने Safari और Nexon के फेसलिफ्ट वर्जन मार्केट में उतार हैं, वहीँ Hyundai Creta के मुकाबले में कंपनी अपनी नई पेशकश टाटा कर्व (Tata Curvv) लेकर आ रही है और इस कार के लॉन्च को लेकर भी लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस कार की कीमत की शुरुआत 10.5 लाख रुपए से होगी और इस कार में आपको 1198 CC का 4 सिलिंडर वाला एक पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा. इसके अलावा टाटा कर्व को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है.
 

यह भी पढ़ें: GST कलेक्शन में हुआ बंपर इजाफा, नवंबर में यहां पहुंची कुल कलेक्शन!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago