✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस साल लॉन्च होंगी Maruti और Toyota की ये हाइब्रिड और ई-कारें, जानें इनकी खासियत

इस साल लॉन्च होंगी Maruti और Toyota की ये हाइब्रिड और ई-कारें, जानें इनकी खासियत

Maruti और Totoya की अपकमिंग हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें न सिर्फ बेहतर माइलेज देंगी, बल्कि मॉर्डन टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एक शानदार और आधुनिक कार की तलाश में हैं, तो 2025 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टोयोटा (Toyota) की हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. दोनों कंपनियां इस साल भारतीय बाजार में अपनी नई हाइब्रिड और ई-कारों को पेश करने के लिए तैयार हैं, जिनमें बेहतरीन बैटरी पैक, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और उच्च तकनीक वाले कंफर्ट फीचर्स मिलेंगे. मारुति सुजुकी ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपनी ई-विटारा (e-Vitara ) का प्री-प्रोडक्शन वर्जन पेश किया था, जबकि टोयोटा ने अपनी अर्बन क्रूजर ईवी (Urban Cruiser EV) को अनवील किया. ये दोनों इलेक्ट्रिक SUV Heartect-e EV प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी और दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ उपलब्ध होंगी. तो आइए आपको इन दोनों कारों की कीमत और फीचर्स की जानकारी देते हैं.

 

दोनों ई-कारों में बैटरी पैक विकल्प
मारुति की ई-विटारा (e-Vitara ) और टोयोटा की अर्बन क्रूजर ईवी (Urban Cruiser EV),  इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बैटरी पैक ऑप्शन की बात करें तो इसमें पहला बैटरी ऑप्शन 49kWh (लोअर वैरिएंट) का हो सकता है, जो 144PS की पावर और 192.5Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. वहीं, दूसरा बैटरी पैक 61kWh का (हायर वैरिएंट) है, जो 174PS की पावर और 192.5Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.

मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स
इन दोनों ई-कारों में ADAS, 7 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा कई कम्फर्ट फीचर्स भी हैं, जैसे कि इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, 7-स्पीकर हर्मन साउंड सिस्टम दिया गया है.

इन कारों की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ई विटारा की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच होगी. वहीं, अर्बन क्रूजर हायराइडर 7-सीटर की कीमत 11 से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इलेक्ट्रिक ग्रैंड विटारा 7-सीटर (Grand Vitara 7-Seater) और अर्बन क्रूजर हायराइडर 7-सीटर (Urban Cruiser Hyryder 7-Seater) फैमिली के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं. ये इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद किआ ईवी6 (Kia EV6) और हुंडई आयनिक 5 (Hyundai Ioniq 5) को टक्कर देंगी.

मारुति और टोयोटा की 7-सीटर SUV
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टोयोटा (Toyota) अब 7-सीटर SUV सेगमेंट में तहलका मचाने जा रही हैं। जी हां, क्योंकि ग्रैंड विटारा 7-सीटर (Grand Vitara 7-Seater) को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसका मतलब है कि ये कार कभी भी 7-सीटर सेगमेंट में लॉन्च हो सकती है. इसकी डिजाइन e-Vitara इलेक्ट्रिक SUV से इस्पायर लगती है. 7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा में ग्राहकों को 1.5L माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, 1.5L स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5L CNG इंजन ऑप्शन मिलता है. ये SUVs हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar), टाटा सफारी (Tata Safari) और महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) को सीधी टक्कर देंगी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

9 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

9 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

13 hours ago