✕

होम / ऑटोमोबाइल / दिसंबर में एक-दो नहीं, बल्कि ये 7 कारें लॉन्च होंगी; जानिए क्या होगी इनकी कीमत

दिसंबर में एक-दो नहीं, बल्कि ये 7 कारें लॉन्च होंगी; जानिए क्या होगी इनकी कीमत

इन 7 कारों की लिस्ट में एक नाम Maruti Suzuki Grand Vitara CNG का भी है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि आप दिसंबर में कार खरीदने का मन बना चुके हैं और मॉडल अभी तक डिसाइड नहीं किया है तो पहले इस खबर को पढ़ लीजिए, क्योंकि हम आपको दिसंबर में लॉन्च होने वाली कुछ कारों की डिटेल्स बताने जा रहे हैं. इनमें से कुछ तो सुपर लग्जरी कारें हैं.

1. Mercedes-Benz EQB
Mercedes की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार Mercedes-Benz EQB भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है. इसमें 66.5kWh की बैट्री का यूज किया गया है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार 423 किमी. तक चलेगी. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60 से 70 लाख रुपये के बीच रहेगी.

2. Mercedes-Benz GLB
Mercedes-Benz EQB के साथ 2 दिसंबर को ही Mercedes-Benz GLB की भी लॉन्चिंग है. यह लग्जरी कार 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. यह कार 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च होगी. पेट्रोल इंजन वाली कार में 7 ऑटोमेटिक स्पीड और डीजल इंजन वाली कार में 8 ऑटोमेटिक स्पीड की फैसिलिटी मिलेगी. Mercedes-Benz GLB की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये है.

3. BMW XM
दिसंबर महीने में लॉन्च होने वाली तीसरी कार है- BMW XM. यह सुपर लग्जरी कार 10 दिसंबर को लॉन्च होगी. इस SUV में 4.4-लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन है. इसमें 8 ऑटोमेटिक स्पीड की फैसिलिटी दी गई है. यही नहीं, यह SUV सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है.

4. BMW 2022 M340i xDrive
10 दिसंबर को ही BMW M340i xDrive का अपडेटेड वर्जन लॉन्च होने वाला है. अपडेटेड वर्जन के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं. अपडेटेड मॉडल में 14.9 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है. इसमें 6 सिलेंडर के साथ 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया गया है. इस लग्जरी कार में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है. इसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये है.

5. BMW X7
BMW X7 की लॉन्चिंग भी 10 दिसंबर को ही है. इस सुपर लग्जरी कार में भी 14.9 इंच का फुल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसमें 6 सिलेंडर के साथ 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है. इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है. इसकी अनुमानित कीमत 1.78 करोड़ रुपये है.

6. Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG
दिसंबर में ही Toyota Urban Cruiser Hyryder का CNG वेरिएंट लॉन्च होने वाला है. इस कार की लॉन्चिंग किस तारीख को होगी, इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में इसकी लॉन्चिंग हो सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये है.

7. Maruti Suzuki Grand Vitara CNG
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG की लॉन्चिंग भी दिसंबर में ही है. इस कार की लॉन्चिंग डेट भी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में इसकी लॉन्चिंग हो सकती है. यह मोस्ट अवेटेड कार है. इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये के आस-पास बताई जा रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago