✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस साल के अंत तक लॉन्च होंगी ये 5 कारें, जानिए फीचर्स से लेकर इन कारों की कीमत

इस साल के अंत तक लॉन्च होंगी ये 5 कारें, जानिए फीचर्स से लेकर इन कारों की कीमत

नवंबर और दिसंबर में भारतीय मार्केट में Maruti, Hyundai से लेकर KIA अपनी कुछ नई कारें लॉन्च करने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. दरअसल, भारतीय बाजार में KIA अपनी एक नई SUV लाने की तैयारी कर रही है. किआ की यह नई एसयूवी डिजाइन तकनीक स्पेस और सेफ्टी के मामले में नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगी. इसका डिजाइन EV9 और कार्निवल लिमजीन से इंस्पायर्ड है. कार्निवल से प्रेरित वर्टिकल DRL डिजाइन किया गया है. कंपनी इसका एक स्केच भी जारी किर दिया है. इसके अलावा इस साल के अंत तक यानी नवंबर और दिसंबर के महीने मारुति से लेकर हुंडई की भी कुछ नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं. तो आइए आपको इन कारों की लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स और कीमत तक पूरी जानकारी देते हैं.  

मारुति डिजायर 
नई जेनरेशन की मारुति डिजायर  (Maruti Suzuki Dzire) 2024को भारत में 11 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये है. को 11 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसकी नई जनरेशन में बहुत से नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जिसमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन ऑप्शन तक शामिल है. इसे चार वेरिएंट में लाया जा समें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 5-मैनुअल या 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. कवर के बिना 14-इंच स्टील व्हील, हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, रियर डिफॉगर, कीलेस एंट्री मैनुअल AC, पावर और टिल्ट स्टीयरिंग, 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, इसके बेस-स्पेक वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट के साथ छह एयरबैग नए दिए गए हैं.

महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) 14 नवंबर 2024 को लॉन्च होने की उम्मीद है. इसकी कीमत 10 लाख लाख रुपये है. महिंद्रा बोलेरो यह 1999 सीसी सेगमेंट में एक नया एडिशन होगी.  कंपनी का लक्ष्य छोटे शहरों और कस्बों में अपनी बिक्री को मजबूत करना है. महिंद्रा साल 2024-2026 में चार कारों को भारत में लॉन्च करेगी. इनमें बोलेरो 2024 के अलावा एक्सयूवी900, ग्लोबल पिकअप, और थार ई भी शामिल हैं. 

एमजी ग्लॉस्टर
एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) 39.50 लाख रुपये की कीमत के साथ 19 नवंब 2024 को लॉन्च होगी. एमजी ग्लॉस्टर का फेसलिफ्ट (MG GLOSTER FACELIFT) वर्जन भी जल्‍द बाजार में आ सकता है. यह एक फ़ुल-साइज एसयूवी है. 2024 एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट में एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और Level 2 ADAS सूट जैसे फीचर्स से लैस होने की उम्‍मीद है.

हुंडई ट्यूसन
हुंडई ट्यूसॉन  (Hyundai Tucson) 30 लाख रुपये की कीमत के साथ 20 नवंबर 2024 को लॉन्च होगी. यह कार 5 वेरिएंट और 1 ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध होगी. इसके अलावा हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 2024  दिसंबर 16, 2024, हुंडई सेंटा फे 2025 - फरवरी 15, 2025, हुंडई आयनिक 6  अप्रैल 15, 2025 को आएगी.

बीएमडब्ल्यू एम3  

1 दिसंबर 2024 को भारतीय मार्केट में 1.47 करोड़ रुपये की कीमत के साथ बीएमडब्ल्यू एम3 (BMW M3) लॉन्च होगी.  बीएमडब्ल्यू एम3 एक 5 सीटर सिडैन है. इसमें 2979 सीसी का इंजन है. इसकी अधिकतम पावर 431 बीएचपी और अधिकतम टॉर्क 550 Nm है. इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है. 

जल्द लॉन्च होगी KIA 2.0
नई SUV किआ (KIA) 2.0 के तहत भारत में नया मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है. यह SUV डिजाइन, तकनीक, स्पेस और सेफ़्टी के मामले में नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगी. इसके साथ ही भारतीय बाजार में SUV का नया रूप भी पेश करेगी. कंपनी द्वारा जारी किए गए स्केच में एक बॉक्सी सिल्हूट देखने के लिए मिला है, जिसमें कार्निवल से प्रेरित वर्टिकल DRL डिजाइन किया गया है. इस फीचर को व्हीकल के टेस्टिंग के दौरान पहले ही स्पॉट किया जा चुका है. इसमें कन्वेंशनल डिजाइन की जगह पर नया स्टाइल दिया गया है, जिसमें एडवांस तकनीक और बेहतर फीचर्स मिलेंगे. इसकी कीमत करीब 50 लाख हो सकती है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

22 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

23 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

22 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

22 hours ago