✕

होम / ऑटोमोबाइल / SUV Sale: इन 2 भारतीयों कंपनियों के आगे नहीं टिक सकी कोरियाई टेक्नोलॉजी

SUV Sale: इन 2 भारतीयों कंपनियों के आगे नहीं टिक सकी कोरियाई टेक्नोलॉजी

इस साल यानी 2022 में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मिलकर सबसे ज्यादा SUVs की बिक्री की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरियाई कंपनी Kia Motors ने भारत में पैर जमा लिए हैं. कंपनी की गाड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स यानी SUV के मामले में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का जलवा बरकरार है. इन दोनों कंपनियों ने मिलकर इस कैलेंडर वर्ष में Kia के साथ-साथ एक और कोरियाई कंपनी हुंडई से अधिक गाड़ियां बेचीं हैं.  

टाटा ने बेचीं इतनी SUVs
एक मीडिया रिपोर्ट्स में ऑटोमोटिव कंसल्टेंसी फर्म JATO डायनेमिक्स के हवाले से बताया गया है कि एग्रेसिव प्रोडक्ट एंड पावरट्रेन इनिशिएटिव का समर्थन करने वाली Tata Motors ने SUV स्पेस में Hyundai Motor India को पीछे छोड़ते हुए इस साल नवंबर तक 326,354 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप स्लॉट हासिल किया.

दोनों की बिक्री 67% बढ़ी  
Tata Motors और M&M ने मिलकर इस साल के पहले 11 महीनों में घरेलू बाजार में 628,970 SUVs बेचीं, जबकि Hyundai-Kia 450,102 यूनिट्स बेच सकीं. इस अवधि में टाटा-महिंद्रा की बिक्री 67% बढ़ी, और हुंडई-किआ की महज 5 प्रतिशत. इसकी एक वजह कीमत भी हो सकती है, क्योंकि टाटा-महिंद्रा के कुछ मॉडल की कीमत प्रतिस्पर्धी कोरियाई कंपनियों के मॉडल की तुलना में लगभग एक लाख रुपए कम है. बता दें कि कोरियाई कंपनियां अपनी बेजोड़ टेक्नोलॉजी के लिए पहचानी जाती हैं. Kia ने इसी के बल पर मार्केट कैप्चर किया है. हालांकि, SUV के मामले में भारतीय कंपनियों का ही जलवा रहा.

Tata Nexon की मांग 
इस हिसाब से देखें तो देश में बेचीं गईं हर 5 SUVs में से 2 टाटा मोटर्स और महिंद्रा की रहीं. इस साल टाटा मोटर्स के लिए पैसेंजर्स व्हीकल्स सेगमेंट में दो-तिहाई से अधिक बिक्री एसयूवी से हुई. Tata Nexon इस साल SUV स्पेस में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बनकर उभरा है. वहीं, महिंद्रा ने भी 2022 में SUV पर ध्यान केंद्रित किया. कंपनी की XUV300 और XUV700 आते ही बाजार में छा गईं. कम कीमत में XUV-300 एसयूवी खरीदने वालों के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनकर सामने आई है. हालांकि, इस गाड़ी में बूट स्पेस ज्यादा नहीं है और यही इसका माइनस पॉइंट है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

29 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

58 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago