✕

होम / ऑटोमोबाइल / मारूति की इस कार की जबरदस्त डिमांड, अबतक बिक चुकी हैं इतने मिलियन कारें, बनाया रिकॉर्ड

मारूति की इस कार की जबरदस्त डिमांड, अबतक बिक चुकी हैं इतने मिलियन कारें, बनाया रिकॉर्ड

बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस की वजह से लोग इस कार को इतना प्यार दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की स्विफ्ट ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने बताया कि मई 2005 से लेकर मई 2024 तक स्विफ्ट की 30 लाख यूनिट्स (3 मिलियन) बिक चुकी हैं. पहली बार स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था और देखते ही देखते इसने अपनी शानदार परफॉरमेंस से लोगो के दिलों के साथ उनके घरों में भी जगह बन ली है. हाल ही में मारुति ने नई स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया है.

कंपनी ने जारी किया बयान

इस मौके पर कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि हर नई जनरेशन के साथ कार में नए-नए और बड़े बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने कटिंग एज टेक्नोलॉजी के साथ इस कार को लॉन्च को हर बार लॉन्च किया है. उन्होंने आगे कहा कि हम हर ग्राहक के काफी शुक्रगुजार हैं. बता दें कि बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस की वजह से लोग इस कार को इतना प्यार दे रहे हैं. बता दें कि कंपनी ने मई 2024 में नई स्विफ्ट को लॉन्च किया था और उसके बाद सेल्स के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

2005 में पहली बार हुई थी लॉन्च

मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट को पहली बार भारत में मई 2005 में लॉन्च किया था, उस समय इस कार की कीमत 3.87 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) थी, और आज 2024 इसकी कीमत डबल हो चुकी है. नवंबर 2012 में स्विफ्ट की एक मिलियन (10 लाख ) यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके बाद नवंबर 2018 में स्विफ्ट की 2 मिलियन (20 लाख) यूनिट्स बिकी तो वहीं जून 2024 में स्विफ्ट की 3 मिलियन (30 लाख)यूनिट्स बिक चुकी हैं. स्विफ्ट भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक कार है लेकिन सेफ्टी के मामले में यह फ्लॉप भी है. 

कीमत, वेरिएंट और इंजन पावर 

मारुति स्विफ्ट 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए से लेकर 9.64 लाख रुपए तक जाती है. कार के बेस वेरिएंट में ही काफी अच्छे और उपयोगी फीचर्स मिल जाते हैं. नई स्विफ्ट में 1.2L का 3 सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 81.6PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क मिलेगा. इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी. इसमें AMT गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलेगा, खास बात ये है कि नई स्विफ्ट एक लीटर में 25.72km की माइलेज मिलेगी.

स्पोर्टी डिजाइन और ब्लैक इंटीरियर

डिजाइन के मामले में नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट दिखने में आपको पसंद आएगी. इसका डिजाइन स्पोर्टी है और यह में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो यूथ को टारगेट करता है. इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं. कार की सीटें स्पोर्टी हैं, कार में स्पेस काफी अच्छा स्पेस मिल जाएगा, कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago