✕

होम / ऑटोमोबाइल / फेस्टिव सीजन में आप भी खरीदना चाहते हैं बाइक, तो ये कंपनी दे रही भारी भरकम डिस्काउंट

फेस्टिव सीजन में आप भी खरीदना चाहते हैं बाइक, तो ये कंपनी दे रही भारी भरकम डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days पर जावा येज्डी मोटरसाइकिल के सभी मॉडल बिक रहे हैं. इतना ही नहीं, कंपनी ने इन सभी मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट भी ऑफर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फेस्टिवल सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और आज 27 दिसंबर से देशभर के लोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कमर कस चुके हैं. जी हां, मौका है फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2024 सेल की और इसमें सबसे खास बात है कि नई मोटरसाइकल खरीदने वाले जावा और येजदी कंपनी के सभी मॉडल पर 22 हजार रुपये तक के फायदे पा सकते हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल जाएंगे, जिससे उन्हें भारी बचत हो सकती है. 

जावा और येजदी के मोटरसाइकल्स

भारतीय बाजार में जावा ब्रैंड के कुल 4 मोटरसाइकल बिकते हैं और इनमें जावा 42 (Jawa 42), जावा 42 एफजे (Jawa 42 FJ), जावा पेराक (Jawa Perak) और जावा 350 (Jawa 350) जैसे मॉडल हैं. वहीं, येजदी ब्रैंड के 3 मोटरसाइकल हैं, जिनमें येजदी स्क्रैम्बलर, येजदी रोडस्टर और येजदी एडवेंचर जैसी गाड़ियां हैं. 

कितना और किस-किस तरह के फायदे

आपको बता दें कि जावा और येजदी ब्रैंड के मोटरसाइकल्स पर फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2024 सेल में कम से कम 12,500 रुपये के तो फायदे होंगे ही. वहीं, इन बाइक्स पर मैक्सिमम डिस्काउंड 22,500 रुपये का होगा. जिनके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है, उन्हें 10 हजार रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिल जाएगा. वहीं, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर को 8,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी. एचडीएफसी डेबिट कार्ड पर 750 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिल जाएगा.

देश के किन-किन इलाकों में ग्राहकों को मिल रहे ऑफर

जावा और येजदी ब्रैंड के मोटरसाइकल्स पर ग्राहकों को साउथ, सेंट्रल और वेस्ट इंडिया के इलाकों में 19,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे. इन बाइक्स पर 4 साल या 50 हजार किलोमीटर की वॉरंटी, 4 साल कर लेबर-फ्री पीरियॉडिक सर्विस, एक्सचेंज बोनस के रूप में 10 हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा. वहीं ईस्ट इंडिया के इलाकों में 14,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे, जिनमें 1500 रुपये का फ्री आरएसए, 2500 रुपये मूल्य की ऐक्सेसरीज, 10 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस मिलेंगे. उत्तरी भारत में ग्राहकों को 10 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस के रूप में फायदा मिल जाएगा.

फाइनैंसिंग भी आसान

आपके लिए जरूरी बात ये भी है कि जावा और येजदी कंपनियों की मोटरसाइकल पर ईजी फाइनैंसिंग सुविधाएं भी ऑफर की जा रही हैं. आप सिर्फ 2,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर जावा और येजदी की बाइक फाइनैंस करा सकते हैं. 5.99 फीसदी ब्याज दर आपको लोन मिल जाएगा और ईएमआई की शुरुआती राशि एक लाख रुपये पर सिर्फ 1,888 प्रति महीने हो सकता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago