✕

होम / ऑटोमोबाइल / सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ 1 जुलाई को लॉन्च होगा Vida VX2 ई-स्कूटर, जानें कीमत और खासियत

सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ 1 जुलाई को लॉन्च होगा Vida VX2 ई-स्कूटर, जानें कीमत और खासियत

Battery-as-a-Service मॉडल के चलते Hero MotoCorp का यह स्कूटर उन ग्राहकों को खासा आकर्षित कर सकता है, जो अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक विकल्प की तलाश में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 को 1 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रही है. यह स्कूटर एक खास सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल पर पेश किया जाएगा, जिससे इसे खरीदना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा किफायती और सुविधाजनक हो जाएगा. आइए इसकी खाासियत और कीमत के बारे में जानते हैं.

बैटरी किराए पर, कीमत कम

कंपमी Vida VX2 को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल पर लॉन्च करेगी. इसका मतलब है कि ग्राहक स्कूटर के साथ बैटरी खरीदने की जगह उसे किराए पर ले सकेंगे. इससे स्कूटर की शुरुआती कीमत (अपफ्रंट कॉस्ट) काफी कम हो जाएगी. ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान्स चुन सकेंगे. यह एक तरह से पेट्रोल भरवाने जैसा अनुभव होगा – जितनी ज़रूरत, उतना चार्ज. यानी बैटरी लो, चलाओ और उतना ही भरो जितना इस्तेमाल करना हो.

VX2 का डिज़ाइन और फीचर्स

Vida VX2 को Vida Z कॉन्सेप्ट के आधार पर तैयार किया गया है, जिसे पहली बार EICMA शो में पेश किया गया था. यह Vida V2 का किफायती और हल्का वर्जन होगा, जिसे बजट फ्रेंडली ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें मुख्य खूबियां शामिल हैं :

1.आकर्षक और बोल्ड कलर ऑप्शन्स
2.  छोटा लेकिन प्रभावशाली बैटरी पैक
3.  सिंपल और साफ-सुथरा डिज़ाइन
4.  कॉम्पैक्ट TFT डिस्प्ले
5.  Vida का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

बुकिंग और डिलीवरी

Vida VX2 की बुकिंग और डिलीवरी 1 जुलाई को लॉन्च के साथ ही शुरू की जा सकती है. हीरो मोटोकॉर्प ने संकेत दिए हैं कि इसे शुरुआत में ही कई प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा.

इन स्कूटर्स से होगी सीधी टक्कर

Vida VX2 का मुकाबला भारत के एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा. इसमें  बजाज चेतक 3001, ओला S1 Air, एथर 450S और TVS iQube (अफॉर्डेबल वेरिएंट) शामिल हैं.

सब्सक्रिप्शन प्लान्स में क्या होगा खास?

Hero MotoCorp 1 जुलाई को VX2 के साथ अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की पूरी डिटेल जारी करेगा. अनुमान है कि कंपनी अलग-अलग यूज़र्स के लिए कस्टमाइज्ड प्लान्स पेश करेगी. इसमें निम्नलिखित विकल्प हो सकते हैं:

-डेली कम्यूटर प्लान – रोजाना चलाने वालों के लिए
- वीकेंड प्लान – हल्के उपयोग के लिए
- अनलिमिटेड माइलेंज प्लान – हाई राइडिंग वालों के लिए

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

3 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago