✕

होम / ऑटोमोबाइल / गुजरता साल करा जाएगा आपकी बचत, इन कारों पर मिल रहा है 2 लाख तक का डिस्काउंट

गुजरता साल करा जाएगा आपकी बचत, इन कारों पर मिल रहा है 2 लाख तक का डिस्काउंट

नवंबर के पहले 20 दिनों में सिर्फ 1,75,660 गाड़ियां की ही रिटेल बिक्री हुई है. वहीं, डीलर्स के पास 75-80 दिनों का इन्वेंट्री स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसकी वैल्यू लगभग 75,000 करोड़ रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में त्यौहारी सीजन तो खत्म हो चुका है, लेकिन अभी कार कंपनियों के ऑफर्स खत्म नहीं हुए हैं. जी हां, अगर आप अब भी कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, इस समय कार कंपनियां साल के अंत तक अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए भारी डिस्काउंट्स और ऑफर्स दे रही हैं. इनमें मारुति सुजुकी से लेकर हुंडई और टाटा मोटर्स की कारें भी शामिल हैं. तो आइए आपको इन कार और उनके साथ मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी देते हैं.

नवंबर के पहले 20 दिनों में इतनी कारों की हुई रिटेल बिक्री
इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2024 में करीब 3,25,000 से 3,30,000 पैसेंजर कारें डीलर्स के पास भेजी गई हैं. हालांकि वाहन प्लेटफॉर्म पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार नवंबर के पहले 20 दिनों में सिर्फ 1,75,660 गाड़ियां की ही रिटेल बिक्री हुई है, यानी की डीलर्स के पास अभी भी भारी स्टॉक बचा हुआ है. 

मारुति सुजुकी की इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
मारुति के एरीना शोरूम्स में ऑल्टो K10, वैगनआर (WagonR), सीलेरियो (Celerio) और एसप्रेसो (S-Presso) पर 20,000 से 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, Swift पर 25,000 से 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर है. साथ ही 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,100 से 2,300 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है. मारुति अपने नेक्सा शोरूम्स में इग्निस (Ignis) पर 40,000-50,000 रुपये, बलेनो (Baleno) पर 35,000-45,000 रुपये, फ्रॉन्क्स (Fronx) पर 30,000-35,000 रुपये, सियाज (Ciaz) पर 20,000 रुपये, XL6 पर 20,000 रुपये, ग्रैंड विटारा पर 25,000-50,000 रुपये पर छूट दे रही है. Jimny SUV पर तो 1.95 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है. इसके अलावा इन मॉडल्स पर 10,000-15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 2,100 रुपये ग्रामीण और 3,100 रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

हुंडई मोटर्स की इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी Grand i10 Nio पर 35,000-45,000 रुपये, Aura पर 20,000 रुपये, i20 पर 20,000-45,000 रुपये, Exte (चुनिंदा वेरिएंट) पर 20,000-30,000 रुपये, वेन्यू पर 45,000-50,000 रुपये और वर्ना पर 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है. इसके अलावा टक्सन पर 50,000 रुपये और Ioniq 5 e-SUV पर 2 लाख रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है.

टाटा मोटर्स दे रही इन पर डिस्काउंट
कंपनी अल्ट्रोज और पंच (ICE वर्जन) पर 25,000 रुपये और 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी टियागो हैचबैक, टिगोर सेडान और नेक्सन SUV अब ICE वर्जन के लिए क्रमशः 4.99 लाख रुपये, 5.99 लाख रुपये और 7.99 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर भी खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

महिंद्रा एंड महिंद्रा इन कारों पर दे रही डिस्काउंट
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) अपनी कुछ मॉडलों के चुनिंदा वेरिएंट डिस्काउंट दे रही है. बोलेरो नियो पर 70,000 रुपये, स्कॉर्पियो N पर 50,000 रुपये, थार 4x4 पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है. इसकी XUV4OO इलेक्ट्रिक पर तो 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट है. इसके अलावा Honda Cars, Jeep India, Skoda Auto और Volkswagen जैसी कंपनियां भी अपने मॉडल्स पर भारी छूट दे रही हैं. 

इसलिए मिल रहा डिस्काउंट
पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए साल के अंत में छूट देना कार कंपनियों की एक आम रणनीति है. फेडरेशन ऑफ ऑटो डीलर्स एसोसिएशन (FADA) का कहना है कि डीलर्स के पास 75-80 दिनों का इन्वेंट्री स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसकी वैल्यू लगभग 75,000 करोड़ रुपये है. यही वजह है कि कंपनियां अब नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही हैं ताकि इस स्टॉक को जल्द से जल्द क्लियर किया जा सके. ऐसे में ये समय आपके लिए नई कार खरीदने का शानदार मौका हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago