✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस महीने लॉन्च होगी नई Renault Kiger, Tata Punch और Brezza से होगी टक्कर

इस महीने लॉन्च होगी नई Renault Kiger, Tata Punch और Brezza से होगी टक्कर

Renault Kiger फेसलिफ्ट को 24 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. बजट में एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की ऑटोमोबाइल मार्केट में Renault की नई फेसलिफ्टेड Kiger SUV तहलका मचाने आ रही है. दरअसल, कंपनी ने 24 अगस्त को इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. यह SUV न केवल किफायती दाम में आएगी, बल्कि अपने डिजाइन और फीचर्स के जरिए Tata Punch से लेकर Maruti Brezza तक को सीधी टक्कर देने वाली है. अगर आप भी कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. तो आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

नया डिजाइन और स्टाइलिश एक्सटीरियर

Renault Kiger फेसलिफ्ट को पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और बोल्ड बनाया गया है. कंपनी द्वारा जारी टीजर इमेज में C-शेप टेललैंप, स्पोर्टी रियर बंपर और शार्क फिन एंटीना जैसे एलिमेंट्स दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा कार में एक नया ग्रिल देखने को मिलेगा, जिसमें रेनो का नया लोगो बीच में दिया गया है.

SUV में एक नया चमकदार हरा कलर ऑप्शन जोड़ा गया है, जो यंग जनरेशन को आकर्षित कर सकता है. स्प्लिट हेडलैंप पुराने मॉडल से लिए गए हैं, जबकि साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे. इसमें डुअल-टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स, टेपरिंग रूफलाइन और चौकोर व्हील आर्च पहले की तरह ही बने रहेंगे.

इंजन और CNG विकल्प

नई Kiger में मैकेनिकल तौर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे:

- 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन: 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क
- 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: 100 PS पावर और 160 Nm टॉर्क

ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक शामिल होंगे. खास बात यह है कि CNG का विकल्प भी डीलरशिप स्तर पर रेट्रोफिट के रूप में उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्राहकों को अधिक माइलेज विकल्प मिलेगा.

इंटीरियर में होगा टेक्नोलॉजी का तड़का

हालांकि इंटीरियर का पूरा डिज़ाइन सामने नहीं आया है, लेकिन नई Renault Kiger में कई टेक्नोलॉजी अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं. उम्मीद है कि इसमें नया फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया केबिन थीम और नई अपहोल्स्ट्री दी जाएगी. मौजूदा मॉडल के प्रमुख फीचर्स इसमें बरकरार रह सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

- 7-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस चार्जिंग
- ऑटोमैटिक AC
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- एंबिएंट लाइटिंग
- इनबिल्ट एयर फिल्टर

कीमत और मुकाबला

नई Kiger की कीमतें मौजूदा मॉडल के आसपास ही रहने की उम्मीद है, जो ₹6.15 लाख से ₹11.23 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. इस SUV का सीधा मुकाबला भारत में पहले से मौजूद सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUVs से होगा, जिनमें Nissan Magnite, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और  Maruti Suzuki Brezza शामिल हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 days ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

10 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

10 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

10 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

11 hours ago