✕

होम / ऑटोमोबाइल / 24 अगस्त को लॉन्च होगी नई रेनो काइगर, जानें फीचर्स और कीमत

24 अगस्त को लॉन्च होगी नई रेनो काइगर, जानें फीचर्स और कीमत

परफॉर्मेंस के साथ-साथ आराम और सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए, रेनो ने इस मॉडल को बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ग्राहक की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक नई हलचल आने वाली है. दरएसल, रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय फेसलिफ्ट SUV, काइगर का बड़ा अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. कंपनी ने टीजर जारी करते हुए कन्फर्म किया है कि यह नई काइगर 24 अगस्त को बाजार में उतारी जाएगी. काइगर का यह नया अवतार न सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में आधुनिक होगा, बल्कि इसमें किफायती CNG विकल्प भी उपलब्ध होगा, जो ब्रेजा, वेन्यू और निसान मैग्नाइट जैसे दिग्गजों को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है. तो आइए जानते हैं इस नई काइगर में क्या-क्या खास होगा?

पहली बार मिलेगा बड़ा अपडेट, बढ़ेगा कॉम्पैक्ट SUV की प्रतिस्पर्धा

रेनो काइगर को पहली बार 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस बार इसे नए और बेहतर फीचर्स के साथ री-लॉन्च किया जाएगा. यह अपडेट खासतौर पर तब आ रहा है जब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की मांग बढ़ रही है और बाजार में प्रतिस्पर्धा भी कड़ी हो गई है. नई काइगर मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट और निसान मैग्नाइट जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी.

डिजाइन में होंगे कई बदलाव, मिलेगा नया और मॉडर्न लुक

टीजर में दिखाए गए नए काइगर में कंपनी ने खासतौर पर डिजाइन पर फोकस किया है. कार में नया लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेगा, साथ ही फ्रंट पर रेनो का अपडेटेड 2D डायमंड लोगो भी दिखाई देगा. निसान मैग्नाइट की तरह इसमें नया ग्रिल, स्टाइलिश बंपर, पतले हेडलैंप और LED DRL शामिल होंगे. पीछे की तरफ नए LED टेललैंप के साथ C-आकार के टेललैंप भी इस SUV को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देंगे.

फीचर्स और इंजन

नई काइगर में इंजन के मामले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. इसमें 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन उपलब्ध होगा, जो मैनुअल, AMT और CVT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ मिलेगा. इसके अलावा, डीलर फिटमेंट के जरिए CNG वर्जन भी पेश किया जाएगा, जो ईंधन की बचत के लिहाज से कारगर साबित होगा.

केबिन में भी होगा बदलाव, मिलेगा हाई-टेक इंफोटेनमेंट

इंटीरियर में नए सॉफ्ट-टच मटेरियल, नए अपहोल्स्ट्री टोन और डैशबोर्ड के लेआउट में मामूली बदलाव किए गए हैं. कार में अब 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे. सुरक्षा के लिहाज से यह कार 6 एयरबैग्स के साथ आएगी.

कीमतें और उपलब्धता

नई रेनो काइगर की कीमतें लगभग ₹6.2 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹11.5 लाख तक हो सकती हैं. यह कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी अधिक होगी, लेकिन बढ़े हुए फीचर्स और बेहतर डिजाइन के साथ यह सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी खास जगह बनाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 days ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

6 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

6 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

8 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

6 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

7 hours ago