✕

होम / ऑटोमोबाइल / Mercedes की नई लग्जरी SUV भारत में लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास?

Mercedes की नई लग्जरी SUV भारत में लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास?

Mercedes-Benz GLS AMG Line सिर्फ एक लग्जरी SUV नहीं, बल्कि भारत के प्रीमियम कार मार्केट में एक स्टेटमेंट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जर्मन लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz ने भारत में अपनी दमदार SUV GLS 4MATIC AMG Line लॉन्च कर दी है. लंबे इंतजार के बाद आई इस नई पेशकश ने लग्जरी सेगमेंट में हलचल मचा दी है. GLS पहले ही भारत में 16,000 यूनिट्स बेच चुकी है और अब इसका नया AMG Line वेरिएंट इसे एक नया डायनामिक आयाम देता है. तो आइए इस नई एसयूवी की कीमत, वेरिएंट्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कीमत और वेरिएंट्स

नई GLS AMG Line दो वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है. पहला वेरिएंट GLS 450 AMG Line है, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये है और दूसरा वेरिएंट GLS 450d AMG Line है, जिसकी कीमत 1.43 करोड़ रुपये है.

दोनों ही वेरिएंट्स 9G-TRONIC ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इनलाइन 6-सिलेंडर इंजन से लैस हैं. GLS 450 (पेट्रोल) 375 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क देता है, जबकि GLS 450d (डीजल) 362 bhp और 750 Nm टॉर्क जनरेट करता है. दोनों वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.1 सेकंड में पकड़ लेते हैं और इनकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक सीमित है.

स्पोर्टी लुक के साथ दमदार एक्सटीरियर डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई GLS AMG Line का डिज़ाइन मर्सिडीज-AMG और G-Class से प्रेरित है. SUV को AMG फ्रंट एप्रन, बड़े एयर इनलेट्स, स्पोर्टी साइड सिल्स, क्रोम डिटेलिंग और ब्लैक डिफ्यूजर स्टाइल बंपर के साथ तैयार किया गया है. हाई-ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट्स के साथ AMG नाइट पैकेज इसमें एडेड स्टाइल जोड़ता है. इसके डिजाइन में ब्लैक मिरर हाउसिंग,  मैट ब्लैक रूफ रेल्स, डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल स्लैट्स और 21-इंच AMG लाइट-अलॉय व्हील्स को शामिल किया गया है.

इंटीरियर: जहां स्पोर्टीनेस मिलती है परफेक्शन से

केबिन के अंदर कंपनी ने प्रीमियम लेदर से लिपटे AMG मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील लगाए हैं, जो सिल्वर क्रोम ट्रिम और फ्लैट-बॉटम डिज़ाइन के साथ आते हैं. गियर शिफ्ट पैडल, टच कंट्रोल पैनल, AMG ब्रांडेड फ्लोर मैट्स और स्टेनलेस स्टील के रबर स्टड इंटीरियर को एक स्पोर्टी फील देते हैं.

क्यों है खास GLS AMG Line?

1. बेहतरीन लग्जरी और परफॉर्मेंस का मेल
2. स्पोर्टी डिज़ाइन और एक्सक्लूसिव AMG एलिमेंट्स
3. हाई पावर और टॉर्क आउटपुट
4. एक्सक्लूसिव इंटीरियर फीचर्स
5. AMG नाइट पैकेज से दमदार रोड प्रेजेंस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 days ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

18 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

8 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago