✕

होम / ऑटोमोबाइल / जिस Mercedes Benz कार में साइरस मिस्त्री की गई जान, जानिए उसके फीचर्स

जिस Mercedes Benz कार में साइरस मिस्त्री की गई जान, जानिए उसके फीचर्स

मर्सिडीज कार को सबसे सेफ कारों की श्रेणी में रखा जाता है. आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितनी भयंकर हुई होगी कि एयरबैग्स खुलने के बावजूद मिस्त्री की जान नहीं बच सकी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अब हमारे बीच नहीं रहे. अहमदाबाद से मुंबई जाते वक्त सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई. कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. मिस्त्री जिस कार में सफर कर रहे थे, उसका नंबर है- MH-47-AB-6705. यह एक Mercedes Benz कार है.

एयरबैग्स खुले पर नहीं बची जान
मर्सिडीज कार को सबसे सेफ कारों की श्रेणी में रखा जाता है. आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितनी भयंकर हुई होगी कि एयरबैग्स खुलने के बावजूद मिस्त्री की जान नहीं बच सकी. आइए, जानते हैं इस कार के फीचर्स के बारे में, जिसे यात्रियों के लिए सबसे सेफ माना जाता है....

कार 4 साल पुरानी थी
मिस्त्री Mercedes Benz के GLC 2017 220 D 4MATIC मॉडल में सफर कर रहे थे. यह कार 4 साल 3 महीने पुरानी है. इस कार की रजिस्ट्रेशन डेट 21 मई, 2018 है और यह एक सेकंड हैंड कार है. मुंबई में कार के इस मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 56.16 लाख रुपये है.

कार में 5 लोगों के बैठने की व्यवस्था
यह एक डीजल कार है, जिसकी लंबाई 4656 MM, चौड़ाई 1890 MM और ऊंचाई 1639 MM है. इसमें 2143 सीसी का इंजन है. इस कार में 5 लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था है. जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसका इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और हादसे के वक्त इस कार में 4 लोग सवार थे.

कार की टॉप स्पीड कितनी है?
कंपनी इस कार में 21 किमी. प्रति लीटर माइलेज का क्लेम करती है. इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स हैं. इसके अलावा टेक्नोमीटर, पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, क्लाइमेंट कंट्रोल, रिमोट बूट फीचर्स भी इस कार में मौजूद हैं. इस कार में 550 लीटर का बूट स्पेस भी है. यह कार इतनी पावरफुल है कि 0 से 100 किमी. प्रति घंटा पहुंचने में इसे सिर्फ 8.3 सेकंड लगता है. 210 इस कार की टॉप स्पीड है. सेफ्टी की बात करें तो इस कार में 7 एयरबैग्स हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago