✕

होम / ऑटोमोबाइल / 4 जनवरी को लॉन्च होगा साल का पहला ई-स्कूटर, जानिए क्या होंगी इसमें खूबियां?

4 जनवरी को लॉन्च होगा साल का पहला ई-स्कूटर, जानिए क्या होंगी इसमें खूबियां?

देश के इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Ather Energy इस साल का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने जा रही है. ये स्कूटर 4 जनवरी 2025 को को लॉन्च होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नया और इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, एथर एनर्जी (Ather Energy) शनिवार यानी 4 जनवरी, 2024 को देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में इस साल का पहला नया स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. माना जा रहा है कि ये 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा, क्योंकि यह ब्रैंड का सबसे लोकप्रिय मॉडल है. लंबे समय से ये स्कूटर एक बड़े अपडेट का इंतजार भी कर रहा है. एथर के सीईओ और को-फाउंडर तरुण मेहता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर स्कूटर के अपडेटेड मॉडल के आगमन के बारे में जानकारी दी और अपडेट के बारे में संकेत दिए थे. ब्रैंड ने भी एक सप्ताह पहले एक प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया था. तो आइए आपको इस ई-स्कूटर के फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं.

ई-स्कूटर में होंगी ये खूबियां

ब्रैंड द्वारा जारी टीजर में एक रेस ट्रैक पर इस नए स्कूटर को 160cc मोटरसाइकिल और 125cc स्कूटर सहित दो आईसीई (ICE) व्हीकल के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाया गया था. एथर के सीईओ तरुण मेहता और ब्रैंड द्वारा जारी जानकारी से  संकेत मिलता है कि 450X को प्रदर्शन में सुधार मिला है.  तरुण के टीजर में स्कूटर की बढ़ी हुई सुरक्षा के बारे में भी बताया गया है. परफॉर्मेंस के मामले में 450X की टॉप स्पीड 100Km/h तक बढ़ सकती है, जो 450 एपेक्स के बराबर है. 450X का मौजूदा वर्जन की टॉप स्पीड 90Km/h है. इसकी वास्तविक बैटरी रेंज में भी वृद्धि की उम्मीद भी कर रहे हैं, जो मौजूदा 90KM (2.9kWh) और 110KM (3.7kWh) से बढ़कर 110KM (3.7kWh) हो सकती है. तरुण मेहता की पोस्ट में 'ट्रैक-टियन' शब्द भी शामिल है, जो इस बात का संकेत हो सकता है कि स्कूटर को स्किड कंट्रोल नामक अपने मौजूदा ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम का एक एजवांस्ड वर्जन मिल सकता है.

इतनी होगी कीमत

इसके नए एथरस्टैक 6 सॉफ्टवेयर को शामिल करने के साथ-साथ कई सॉफ्टवेयर अपडेट भी पैकेज का हिस्सा होने चाहिए. अपडेट के साथ ही कीमत में भी बढ़ोतरी होगी. जनवरी 2025 से सभी एथर स्कूटर की कीमत में लगभग 5,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी. अभी तक, एथर 450X की कीमत 1.40 लाख रुपये (प्रो पैक के बिना 2.9kWh) से शुरू होती है, जोकि 1.75 लाख रुपये (प्रो पैक के साथ 3.7kWh) तक जाती है.
 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago