✕

होम / ऑटोमोबाइल / देश की सबसे सस्ती ई-कार अब और भी स्मार्ट, जानें MG Comet EV के नए एडिशन की कीमत-खासियत

देश की सबसे सस्ती ई-कार अब और भी स्मार्ट, जानें MG Comet EV के नए एडिशन की कीमत-खासियत

MG Motor India ने अपनी नई और किफायती इलेक्ट्रिक कार 'MG Comet EV' का Blackstorm एडिशन लॉन्च किया है. यह स्मार्ट, स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स से लैस है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए, अब एक नई और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार बाजार में आई है. जी हां, एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार, 'एमजी कॉमेट ईवी' (MG Comet EV) का नया एडिशन 'ब्लैकस्टॉर्म' (Blackstorm) लॉन्च कर दिया है. इस नए एडिशन में कई आकर्षक फीचर्स भी जुड़े हैं. अगर आप एक किफायती, स्टाइलिश और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो एमजी कॉमेट का 'ब्लैकस्टॉर्म एडिशन' आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. तो आइए इस खबर में इस ईवी के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन

भारत की सिटी-सेंट्रिक स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार 'एमजी कॉमेट ईवी' अब और भी आकर्षक और एडवांस हो गई है. 'एमजी कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म' को विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो स्मार्ट, स्टाइलिश और टेक-सेवी कार की तलाश में हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये है और इसे 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल सर्विस के साथ पेश किया गया है. इसे बुक करने के लिए आप केवल 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर अपने नजदीकी एमजी डीलरशिप से बुकिंग कर सकते हैं.

बता दें, भारत में 'एमजी कॉमेट ईवी' को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. 2024 में इसकी बिक्री में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे यह भारत के शहरी इलाकों में सबसे पसंदीदा ईवी बन गई है. इसकी कॉम्पैक्ट डिजाइन, आकर्षक स्टाइल और एडवांस फीचर्स इसे स्मार्ट सिटी ड्राइवर्स के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं. 

ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की खासियत

एमजी कॉमेट ईवी का 'ब्लैकस्टॉर्म एडिशन' अपने स्टाइल और फीचर्स के कारण खास ध्यान आकर्षित करता है. इसके स्टारी ब्लैक एक्सटीरियर के साथ, इसके इंटीरियर्स में रेड एक्सेंट और प्रीमियम लेदरेट सीट्स दिए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. इसके अलावा, ब्लैक फिनिश्ड COMET EV नेमप्लेट और इंटरनेट इनसाइट लोगो इसे देखने में और भी खास बनाते हैं. इसके साथ ही, एक एक्सक्लूसिव एक्सेसरी पैक भी ऑफर किया जा रहा है, जिसमें बैज, व्हील कवर, हुड ब्रैंडिंग और स्किड प्लेट्स जैसी विशेषताएं शामिल हैं.

बेहतर रेंज और चार्जिंग सुविधा

इस कार में 17.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो कि सिंगल चार्ज पर 230 किलोमीटर की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है. इसके अलावा, यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे चार्जिंग में कोई परेशानी नहीं होती. स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स से लैस, इसमें 4-स्पीकर साउंड सिस्टम और एक बड़ी स्क्रीन जैसी सुविधाएं भी हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

18 hours ago