✕

होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्च से पहले कंपनी ने की नई Kia Carnival की बुकिंग डेट की घोषणा, जानिए कितनी है कीमत?

लॉन्च से पहले कंपनी ने की नई Kia Carnival की बुकिंग डेट की घोषणा, जानिए कितनी है कीमत?

भारतीय बाजार में नई Kia Carnival MPV 3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च होने जा रही है, लेकिन कंपनी ने लॉन्च होने से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, किआ इंडिया (Kia India) 3 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में Kia Carnival MPV को लॉन्च करने जा रही है. वहीं, कार लॉन्च से पहले ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग शुरू करने की तारीख की घोषणा कर दी है. तो चलिए जानते हैं नई Kia Carnival में कंपनी ने क्या फीचर्स दिए हैं और इसकी कीमत क्या होगी?

इस तारीख से शुरू होगी कार 
कंपनी ने घोषणा की है कि नई कार्निवल की बुकिंग के लिए 16 सितंबर से शुरू होगी. ग्राहक 2 लाख रुपये देकर इस कार को बुक कर सकते हैं.

50 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
भारत में लॉन्च होने जा रही कार्निवल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. भारत में यह इनोवा हाइक्रॉस और टोयोटा वेलफायर को टक्कर देती हुई दिखाई देगी.

इसे भी पढ़ें-इन Credit Cards से करें शॉपिंग, फेस्टिव सीजन में मिलेंगे शानदार ऑफर्स और डील्स!

मिलेंगे ये फीचर्स
नई कार्निवल के लॉन्च से पहले कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें इसके कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है. 
1. कार डुअल सनरूफ, वेंटिलेशन और लेग सपोर्ट, दूसरी पंक्ति में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, पावर स्लाइडिंग डोर, 12 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, 12.3 इंच के डुअल कर्व्ड डिस्प्ले और ADAS लेवल 2 जैसे फीचर्स से लैस होगी.
2. इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल रियर-व्यू मिरर, फिंगरप्रिंट रिकग्निशन के साथ अपडेटेड डिजिटल की और डैशबोर्ड पर एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलेगा.

3. नई कार्निवल केवल एक ही पूरी तरह से लोडेड वैरिएंट में लॉन्च की जाएगी. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे दो या तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जिसमें दो सफेद और काले कलर होने की उम्मीद है.

4. भारत में लॉन्च होने जा रही नई कार्निवल में 2.2-लीटर डीजल इंजन होने की उम्मीद है. इंटरनेशनल लेवल पर मिलने वाली कार्निवल में 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड और 3.5-लीटर V6 पेट्रोल इंजन भी मिलता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago