होम / ऑटोमोबाइल / VIP नंबर 0001 के लिए खर्च किए जितने रुपये, उतने में तो आ जाए 2 कार

VIP नंबर 0001 के लिए खर्च किए जितने रुपये, उतने में तो आ जाए 2 कार

वीआईपी नंबरों की बोली में 0001 से 0009 तक की बोली लगाई गई. 0007 के लिए भी खर्च किए लाखों रुपये.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देहरादून: महंगी-महंगी गाड़ियां खरीदनी और उसपर VIP नंबर लगवाना आजकल फैशन बन चुका है. VIP नंबर का क्रेज तो इस कदर बढ़ रहा है कि उसके लिए लोग लाखों-लाख रुपये खर्च करने को तैयार हैं. ताजा मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है.

0001 VIP नंबर 7 लाख 66 हजार रुपए में नीलाम हुआ
देहरादून में 0001 VIP नंबर 7 लाख 66 हजार रुपए में नीलाम हुआ है. बता दें कि यह VIP नंबर जितने रुपये में खरीदा गया, उतने में दो मारुति अल्टो कार आ जाएगी. मारुति अल्टो कार की एक्स-शो रूम कीमत 3.39 लाख रुपये है.

VIP नंबर 0007 के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए की बोली
इसके अलावा, VIP नंबर 0007 के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए की बोली लगी है. गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार गाड़ियों के VIP नंबर के लिए सबसे अधिक बोली लगाई गई है. परिवहन विभाग द्वारा वीआईपी नंबरों की नीलामी की गई है. वीआईपी नंबरों की बोली में 0001 से 0009 तक की बोली लगाई गई.

0001 से 0009 तक के नंबर कितने में बिके
0001 के लिए 7,66,000 रुपए, 0002 के लिए 35 हजार रुपए, 0003 के लिए 25 हजार रुपए, 0004 के लिए 26 हजार रुपए, 0005 के लिए 25 हजार रुपए की बोली लगी. स्पेशल नंबर माना जाने वाला 0007 के लिए एक लाख 11 हजार रुपए की बोली लगी. 0008 नवंबर के लिए 39 हजार रुपए दांव पर लगाए गए. 0009 के लिए 63 हजार रुपए की बोली लगाई गई.

RTO ने क्या कहा
इस संबंध में आरटीओ दिनेश पठोई ने कहा कि इससे पहले वीआईपी नंबर एक के लिए अधिकतम बोली 5 लाख रुपए लगाई गई थी. इससे पहले ऑनलाइन नीलामी की व्यवस्था नहीं होने पर वीआईपी नंबरों के आवंटन को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठते थे, लेकिन जब से नंबरों के आवंटन को लेकर ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है, माहौल बदल गया है.

VIDEO : Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago