✕

होम / ऑटोमोबाइल / सामने आया Tata की इस नई कार का टीजर, जानिए कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

सामने आया Tata की इस नई कार का टीजर, जानिए कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अगले महीने अपनी Altroz Racer कार लॉन्च करने वाली है. कंपनी इस कार का पहला टीजर भी जारी कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने Altroz Racer Edition को बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. अब कंपनी ने इस कार का पहला टीजर भी लॉन्च कर दिया है. तो चलिए जानते हैं ये कब लॉन्च होगी और इसकी कीमत कितनी है?

इन कारों से होगा मुकाबला
टाटा मोटर्स अगले महीने जून में Altroz Racer लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस कार का पहला टीजर रिलीज किया है, जो मौजूदा अल्ट्रोज का स्पोर्टी वर्जन होगा. टाटा अल्ट्रोज रेसर एडिशन की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1755mm, ऊंचाई 1523mm और इसका व्हीलबेस 2501mm होगा. इसमें 16 इंच के व्हील्स दिए जाएंगे. इस कार का मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो जैसी कारों से होगा.

कार में मिलेंगे ये फीचर
अल्ट्रोज रेसर में डुअल टोन कलर स्कीम, रेसिंग स्ट्रिप्स के साथ छत और बोनट, Altroz Racer बैज मिलेगा. इसमें पीछे की तरफ नए रियर स्पॉइलर मिलेंगे. वहीं, कार के इंटीरियर में ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम और रेड टच दिया जाएगा.

इंजन भी होगा पावरफुल
नई अल्ट्रोज में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 120bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. हालांकि इस मॉडल के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प होगा. इसका अल्ट्रोज रेसर लगभग हुंडई आई20 एन लाइन जितना ही पावरफुल होगा.
आपको बता दें, Hyundai i20 N Line में 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120bhp की पावर और 172Nm टॉर्क जनरेट करता है. वहीं मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो में 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100bhp की पावर और 148Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

कितनी होगी कीमत?
कंपनी की ओर से अल्ट्रोज रेसर की कीमत ऑफिशियल तौर पर घोषित नहीं हुई है. टाटा अल्ट्रोज के नॉर्मल मॉडल्स की कीमत एक्स-शोरूम 6.65 लाख से 10.80 लाख रुपये के बीच है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस टाटा आल्ट्राज की कीमत 10.80 लाख रुपये होगी. 

इसे भी पढ़ें-Parcel Scam पर लगेगी लगाम, Microsoft के साथ मिलकर काम कर रही सरकार


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago